Smart Payment Ring Price in India: टेक्नोलॉजी की दुनिया में पिछले कई सालों में काफी कुछ बदलाव देखने को मिला है। स्मार्ट गैजेट्स ने अपनी खास जगह बनाई है। पिछले साल की तुलना में इस साल 2023 काफी स्मार्ट गैजेट्स का भारत में आगमन हुआ है, जिनमें से एक स्मार्ट रिंग भी है। ये स्मार्ट रिंग यूजर्स के लिए कई तरह से फायदेमंद और पेमेंट को चुटकियों में करने के लिए जानी जाती है। एक टच से आप ऑनलाइन लेनदेन आसानी से कर सकते हैं। आज हम आपको इसी स्मार्ट पेमेंट रिंग के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए इसके फीचर्स और कीमत के बारे में जानते हैं।
Smart Ring in India
भारत में boAt और Noise ने लोगों के लिए स्मार्ट रिंग को सबसे पहले पेश किया था, उसके कुछ दिनों बाद एक अन्य इंडियन कंपनी सेवन द्वारा डिजिटल भुगतान के लिए स्मार्ट रिंग को पेश किया है। इसके जरिए आसानी से ऑनलाइन पेमेंट की जा सकती है। ये भारत की पहली एनएफसी पेमेंट रिंग (India’s First NFC Payment Ring) है जिसके जरिए डिजिटल भुगतान किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- अब अंगूठी रखेगी आपकी सेहत का ख्याल! BoAt ला रही है पहली Smart Ring, जानें खासियत
Smart Payment Ring Features
- एक टैप से आसानी से भुगतान की सुविधा मिलती है।
- ये स्मार्ट रिंग लेटेस्ट एनएफसी तकनीक के साथ आती है।
- ये पानी और धूल रहित स्मार्ट रिंग है।
- ये स्मार्ट रिंग 7 अलग-अलग आकारों में उपलब्ध है।
- स्मार्ट रिंग को आप ऐप के जरिए भी मॉनिटर कर सकते हैं।
वीडियो में देखिए 20 हजार के अंदर आने वाली टॉप 5 स्मार्ट रिंग्स (Top 5 Smart Rings under 200 to 2000)
7 Ring Price and Availability in India
भारत की पहली एनएफसी पेमेंट रिंग का नाम 7 रिंग है। इसके जरिए आप कॉन्टैक्टलेस पेमेंट कर सकते हैं। भारतीय बाजार में नई 7 रिंग स्मार्ट रिंग की कीमत 7 हजार रुपये है। आप इसे सेवन की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि boAt की स्मार्ट रिंग की कीमत 8,999 रुपये है। जबकि, Noise Luna स्मार्ट रिंग की कीमत 15,999 रुपये है।
ये भी पढ़ें- Winter Gadgets: सर्दियों में बड़े काम के हैं 3 गैजेट्स; नहीं पड़ेगी महंगे हीटर की जरूरत!
संबंधित खबरें
Airtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
5 hrs agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
7 hrs agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
9 hrs agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
1 day agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
1 day agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
1 day agoApple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
1 day agoसेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
1 day agoiPhone Air 2 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoApple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines