सालों से दुनिया भर में लाखों यूजर्स स्काइप का इस्तेमाल करते आ रहे हैं। अब माइक्रोसॉफ्ट आधिकारिक तौर पर 5 मई, 2025 से स्काइप को बंद कर रहा है। एक समय के फेमस इंटरनेट कॉलिंग ऐप को अब माइक्रोसॉफ्ट के नए और ज्यादा पावरफुल कम्युनिकेशन टूल माइक्रोसॉफ्ट टीम्स द्वारा रिप्लेसिड किया जाएगा। ये फैसला इसलिए लिया गया है, क्योंकि माइक्रोसॉफ्ट अपने बिजनेस कम्युनिकेशन ऑफर को सुव्यवस्थित करना चाहता है और पूरी तरह से टीम्स पर फोकस करना चाहता है। आइए जानते हैं कि आपके लिए कौन सी बातें जानना जरूरी हैं?
माइक्रोसॉफ्ट ने क्यों लिया ये फैसला?
स्काइप के बंद होने की सबसे बड़ी वजह है माइक्रोसॉफ्ट का ध्यान अब टीम्स पर पूरी तरह से फोकस करना। Microsoft Teams अब ऑफिस और पर्सनल दोनों तरह की बातचीत के लिए एक प्लेटफार्म बन चुका है, जबकि Skype अब उस मुकाबले पीछे रह गया है। माइक्रोसॉफ्ट चाहता है कि सभी अपने संचार और काम की चीजें एक ही जगह पर करें, जिससे Teams को प्राथमिकता दी जा रही है। इसलिए, Skype को बंद करने का फैसला लिया गया है।
क्या पेड यूजर्स को मिलेगी सुविधा?
स्काइप के पेड यूजर्स के लिए भी कुछ बदलाव होंगे। माइक्रोसॉफ्ट ने नए पेड यूजर्स के लिए Skype Credit और कॉलिंग प्लान की बिक्री रोक दी है, लेकिन अगर आप पहले से स्काइप के पेड यूजर हैं तो आप अपना क्रेडिट और सब्सक्रिप्शन अपनी अगली रिन्यूअल डेट तक यूज कर सकते हैं। हालांकि, एक बार आपकी सब्सक्रिप्शन खत्म हो जाएगी, तो स्काइप भी बंद हो जाएगा।
क्या स्काइप यूजर्स को मिलेगी मदद?
माइक्रोसॉफ्ट ने स्काइप के बंद होने से पहले यूजर्स को Teams पर शिफ्ट होने के लिए पूरा समय दिया है। मतलब, 5 मई 2025 तक आप स्काइप का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन इसके बाद इसे बंद कर दिया जाएगा। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि इस बदलाव में यूजर्स की पूरी मदद की जाएगी, ताकि वो बिना किसी परेशानी के Teams पर शिफ्ट हो सकें।
क्या स्काइप की जगह लेगा Teams?
बताया जा रहा है की स्काइप को बंद करना कोई आसान फैसला नहीं था, लेकिन Microsoft ने पूरी तरह से Teams को एक नया और बेहतर प्लेटफार्म बनाने का फैसला किया है। अब स्काइप का वही काम Microsoft Teams करेगा। स्काइप को अलविदा कहने का समय आ चुका है और माइक्रोसॉफ्ट ने इसे Teams के माध्यम से एक नए तरीके से यूजर्स तक पहुंचाने की तैयारी की है।
कैसे करें स्विच ?
माइक्रोसॉफ्ट ने स्काइप से Teams पर ट्रांजिशन को आसान बना दिया है। अगर आप स्काइप यूजर हैं, तो आपको बस अपने स्काइप अकाउंट से Teams में लॉग इन करना होगा। ऐसा करने पर आपके सभी कॉन्टैक्ट्स, चैट्स और कॉल्स आसानी से Teams पर ट्रांसफर हो जाएंगे. Teams पर एक-एक कॉल्स, ग्रुप चैट्स, और फाइल शेयरिंग जैसी सुविधाएं पहले से ही मौजूद होंगी। साथ ही कैलेंडर और अन्य टूल्स की सुविधा भी मिल जाएगी।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines