Microsoft Offers Skype Alternative: Microsoft जल्द ही Skype को बंद करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने बताया कि 5 मई 2025 को आधिकारिक रूप से इसे बंद कर दिया जाएगा। ये Microsoft का लोकप्रिय वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग टूल Skype है, जिसकी शुरुआत 2003 में एक वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल (VoIP) आधारित वीडियो टेलीफोनी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और वॉयस कॉलिंग प्लेटफॉर्म के रूप में हुई थी। 2011 में Microsoft ने इसको टेकओवर कर लिया था, लेकिन अब 22 साल बाद यह सेवा पूरी तरह से बंद होने जा रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि वे यूजर्स क्या करेंगे, जो इसका इस्तेमाल कर रहे थे। आइए इसके बारे में जानते हैं।
अब क्या करेंगे Skype यूजर्स?
Microsoft ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि वह अब Skype की जगह Microsoft Teams के फ्री वर्जन को डेवलप करने पर ध्यान देगा। कंपनी का मानना है कि Teams अधिक एडवांस सुविधाएं देता है और भविष्य में यूजर्स के लिए बेहतर एक्सपीरियंस देगा। Microsoft ने बताया है कि आने वाले दिनों में Skype यूजर्स को Teams पर साइन-इन करने की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए वे अपने Skype क्रेडेंशियल्स (यूजरनेम और पासवर्ड) का उपयोग कर सकते हैं।
क्या होंगे बदलाव?
Microsoft ने यह सुविधा Teams Insider और Skype Insider यूजर्स के लिए पहले ही जारी कर दी है। यूजर्स Microsoft Teams में अपने Skype अकाउंट से लॉगिन कर सकेंगे। लॉगिन करने पर उनकी सभी चैट, कॉन्टैक्ट्स और डेटा अपने आप Teams अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगा। Skype यूजर Teams से कॉल कर सकेंगे। माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि 5 मई 2025 तक Skype और Teams यूजर एक-दूसरे को कॉल कर सकेंगे। इससे यूजर को नए प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट होने में आसानी होगी।
Skype डेटा एक्सपोर्ट करने की सुविधा
अगर आप Teams पर स्विच नहीं करना चाहते हैं तो अपने सभी डेटा (चैट, कॉल हिस्ट्री और कॉन्टैक्ट्स) को 5 मई 2025 तक एक्सपोर्ट कर सकेंगे। इसके बाद यह डेटा उपलब्ध नहीं रहेगा। इसके साथ ही Microsoft ने नए यूजर्स के लिए Skype के पेड फीचर्स बंद कर दिए हैं। अब नए यूजर Skype क्रेडिट्स या डोमेस्टिक और इंटरनेशनल कॉलिंग सब्सक्रिप्शन नहीं ले सकेंगे। वहीं मौजूदा यूजर्स अपने पेड फीचर्स का उपयोग अगली सब्सक्रिप्शन रिन्युअल डेट तक कर सकते हैं। हालांकि 5 मई के बाद पेड यूजर्स के लिए Skype Dial Pad उपलब्ध रहेगा। यह सुविधा Skype वेब पोर्टल और Microsoft Teams में मिलेगी।
यह भी पढ़ें – लाखों Apple फैंस के लिए Good News! कंपनी के CEO ने दिए नए लॉन्च के हिंट
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
15 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
17 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
19 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines