Siri AI update: Apple यूजर्स काफी समय से Siri AI अपग्रेड का इंतजार कर रहे हैं। ये अपडेट वॉयस असिस्टेंट को पहले से ज्यादा स्मार्ट और कन्वर्सेशनल बनाएगा। हालांकि पहले इस अपडेट को iOS 18.4 में पेश किया जाना था, लेकिन अब इसे iOS 18.5 में शिफ्ट किया जा सकता है। Apple Intelligence (AI) के साथ आने वाला ये अपडेट यूजर्स के लिए बहुत अलग एक्सपीरियंस लेकर आएगा। हालांकि इसके लॉन्च में हो रही देरी कई सवाल खड़े कर रही है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
क्या है कारण?
Apple लंबे समय से अपने AI इंटीग्रेशन को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन इसके रास्ते में बहुत सी चुनौतियां आ रही हैं। Bloomberg की रिपोर्ट में पता चला है कि Apple के इंजीनियर्स अभी भी उन बग्स और एरर्स को ठीक नहीं कर पाए हैं जो Siri को पूरी तरह से AI-पावर्ड बनाने के लिए जरूरी हैं।
बताते चलें कि Apple ने इससे पहले भी AI फीचर्स में समस्याएं झेली हैं। इसके तहत iOS 18.3 अपडेट में AI नोटिफिकेशन समरी टूल को डिसेबल करना पड़ा क्योंकि वह सही तरीके से काम नहीं कर रहा था। ऐसे में अगर Siri जैसे बड़े फीचर में अगर गलतियां रह जाती हैं, तो यह कंपनी की इमेज पर भी असर पड़ सकता है।
क्या है Apple की स्ट्रेटजी?
Apple के लिए केवल यही चुनौती नहीं है कि उसे सबसे पहले नया फीचर लॉन्च करना, बल्कि इसे सही तरीके से करने का भी है। जैसा कि हम जानते हैं कि गूगल और ओपनएआई जैसे प्लेटफॉर्म इसमें बहुत आगे हैं। वहीं Amazon भी अपने नए Alexa AI को इस महीने लॉन्च करने की योजना बना रहा है। ऐसे में Apple अपने AI-इंटीग्रेटेड Siri के जरिए इन कंपनियों से मुकाबला करने के लिए कमर कस रहा है, लेकिन इसे पूरी तरह से बिना बग्स के स्टेबल और यूजफुल बनाना जरूरी है।
iOS 18.5 में Siri AI अपग्रेड
Apple iOS 18.5 के साथ एक बेहतर और कन्वर्सेशनल Siri लाने की तैयारी कर रहा है। यह अपडेट मई 2025 में आ सकता है। इस अपडेट में बेहतर नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग, तेज रिस्पॉन्स, और ज्यादा इंटेलिजेंट AI इंटरेक्शन की उम्मीद की जा रही है।
यह भी पढ़ें – Realme P3 Pro vs Samsung Galaxy A35: कैमरे से लेकर बैटरी तक; कौन सा फोन है बेहतर?
संबंधित खबरें
प्रोटेस्ट से आया आइडिया, इंटरनेट पर छाए 'जंतर-मंतर चलो' जैसे कई वीडियो गेम
5 hrs agoVi का नया फैमिली प्लान लॉन्च, 4 मेंबर्स के साथ शेयर कर सकेंगे डेटा
14 hrs agoकैसे चेक करें कि आपका वाई-फाई कौन इस्तेमाल कर रहा है?
15 hrs agoबिना RAM बढ़ाए स्लो लैपटॉप को ऐसे करें फास्ट, फॉलो करें ये टिप्स
18 hrs agoiPhone Duo की बुकिंग आज से, 4.49 लाख वाला फोन ऐसे करें प्री-ऑर्डर
19 hrs agoवॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए? जानें संकेत
20 hrs agoiPhone के चार्जिंग सॉकेट में पानी चला गया तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoसिर्फ 49,449 रुपये में खरीदें iPhone 17, Flipkart पर तगड़ा ऑफर
1 day agoस्पैम-फ्रॉड कॉल पर लगेगी लगाम? 1 नवंबर से लागू होगा सरकार का ये नया नियम
1 day agoसर्दियों से पहले गीजर पर बंपर छूट! ये धांसू मॉडल हुए सस्ते, जानें डील्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines