Voter List Update Fraud: देश के कई राज्यों में इन दिनों वोटर लिस्ट को अपडेट करने का बड़ा काम चल रहा है. असली BLO घर-घर जाकर फॉर्म भर रहे हैं, लेकिन इसी दौरान कुछ धोखेबाज लोग मौके का फायदा उठाकर लोगों को फोन कर रहे हैं. वे खुद को सरकारी कर्मचारी बताकर OTP लेने की कोशिश करते हैं और पलक झपकते ही बैंक खाते खाली कर देते हैं. ऐसे समय में सबसे जरूरी है सही जानकारी और थोड़ी सी सावधानी. नीचे पूरी बात आसान भाषा में समझिए.
क्या है SIR प्रक्रिया?
SIR यानी स्पेशल इंटेंसिव रिपोर्ट के तहत वोटर लिस्ट की जांच और सुधार किया जाता है. इसके लिए बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) आपके घर आते हैं. वे कागज पर फॉर्म भरते हैं, जिसमें आपका नाम, पता, जन्म तिथि, आधार नंबर और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी ली जाती है. जरूरत पड़े तो आपकी फोटो भी ली जाती है. पूरा काम ऑफलाइन होता है-न कोई OTP, न कोई मैसेज, न कोई ऑनलाइन लिंक.
असली BLO कभी OTP नहीं मांगता
ध्यान रखें-जो भी BLO आपके घर आएगा, वह केवल फॉर्म भरकर जानकारी लेगा. असली BLO न फोन करता है, न OTP मांगता है. अगर कोई कॉल करके कहे कि वोटर कार्ड अपडेट करने के लिए OTP बताएं, तो समझ जाइए कि वह ठग है. चुनाव संबंधी कोई भी काम घर पर आने वाले BLO के जरिए ही होता है.
OTP घोटाला कैसे होता है?
ठग आपके नंबर पर कॉल करते हैं और आपको डराते हैं कि आपका नाम वोटर लिस्ट से कट सकता है. कई बार वे कहते हैं कि अभी अपडेट हुआ है और एक मिनट के भीतर OTP बताना जरूरी है. जैसे ही आप OTP बताते हैं, वे आपके बैंक खाते, UPI, गूगल पे या फोन पे से पैसे निकाल लेते हैं. यह काम सेकंडों में हो जाता है.
अगर कोई OTP पूछने के लिए फोन करे तो क्या करें?
अगर किसी अनजान नंबर से कॉल आए और वह OTP मांगे, तो फोन तुरंत काट दें. बाद में चाहें तो अपने इलाके के BLO या चुनाव कार्यालय जाकर सबकुछ पता कर सकते हैं. अगर गलती से OTP बता दिया हो और पैसे कट गए हों, तो तुरंत साइबर पुलिस में शिकायत करें या 1930 पर कॉल करें. जितनी जल्दी शिकायत करेंगे, उतना ज्यादा पैसा वापस मिलने की संभावना रहती है.
सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव
वोटर लिस्ट का काम केवल घर आने वाले BLO से करवाएं. फोन पर किसी से कोई जानकारी साझा न करें. खासकर OTP किसी को भी न बताएं. अपने घर के बुजुर्गों को अच्छी तरह समझाएं कि फोन पर बात करते समय सतर्क रहें. कई बार गांव-कस्बों के बुजुर्ग ऐसे कॉल्स पर भरोसा कर लेते हैं, इसलिए उन्हें समझाना बहुत जरूरी है. बस थोड़ी सी सावधानी आपको और आपके परिवार को बड़े नुकसान से बचा सकती है.
ये भी पढ़ें- iPhone Live Translation: कॉल, मैसेज और बातचीत में रियल-टाइम ट्रांसलेशन ऐसे करें ऑन
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
8 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
9 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
12 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
13 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
15 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines