SIM Port to Jio and Airtel: एक सिम कार्ड से दूसरे सिम कार्ड में स्विच करने के पीछे की वजह क्या हो सकती है? शायद आप भी इसका जवाब ये देंगे कि सिम पोर्ट की वजह बेहतर नेटवर्क की सुविधा या सस्ते रिचार्ज प्लानों को अपनाना हो सकता है। इसके अलावा शायद ही कोई वजह हो जिस कारण आप मोबाइल नंबर को पोर्ट करने का सोच रहे हों। खैर सिम पोर्ट की वजह चाहे कुछ भी हो, अगर आपने विचार कर लिया है तो कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है जिससे बाद में आप पछताने से बच सकते हैं। अगर आप एयरटेल या रिलायंस जियो यूजर हैं और सिम बदलने का सोच रहे हैं तो आइए 3 ध्यान रखने वाली बातें जान लेते हैं।
नेटवर्क की उपलब्धता पर करें गौर
चाहे आप एयरटेल यूजर हैं या फिर रिलायंस जियो की सिम यूज करते हैं, पोर्ट करने से पहले आपको नेटवर्क की उपलब्धता पर गौर करना चाहिए। दोनों ही टेलीकॉम कंपनियों में सबसे पहले नवंर पर आने वाली कंपनी हैं और हर क्षेत्र में नेटवर्क प्रदान करने का दावा करती हैं। हालांकि, फिर भी आपको अपने इलाके में सिम को पोर्ट करने से पहले नेटवर्क चेक कर लेना चाहिए। नेटवर्क की सही रेंज न होने पर आपके लिए इंटरनेट, कॉलिंग जैसी सुविधा को अपनाना मुमकिन नहीं हो सकेगा।
ये भी पढ़ें- BSNL: सस्ते रिचार्ज के लिए SIM Port करने का है प्लान? तो जानें प्रोसेस
रिचार्ज प्लान पर भी करें गौर
नेटवर्क की उपलब्धता देखने के बाद एक बार दोनों टेलीकॉम के रिचार्ज प्लानों की तुलना भी कर लें। कौन सी कंपनी कितने रुपये में कितने दिन के लिए कॉलिंग, इंटरनेट आदि की सुविधा प्रदान कर रही है। इसका जरूर ध्यान दें। साथ में ये भी चेक करें कि क्या रिचार्ज के साथ कम कीमत में ओटीटी सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिल रहा है या नहीं? इसके बाद ही आप एयरटेल से जियो या जियो से एयरटेल में स्विच करने का सोच सकते हैं।
मोबाइल नंबर पोर्ट की प्रक्रिया और समय
अगर आप नंबर को जल्द से जल्द पोर्ट करना चाहते हैं तो ये जरूर ध्यान दें कि जियो और एयरटेल में से कौन सी कंपनी कम समय में सिम पोर्ट कर रही है। जियो से एयरटेल में नंबर पोर्ट के लिए 7 दिनों का समय लगता है। इस प्रोसेस के लिए मुफ्त सुविधा उपलब्ध होती है।
इसके अलावा कई बार 19 रुपये का भुगतान भी करना होता है। ध्यान रखने वाला बात ये है कि आप जिस नंबर को पोर्ट करने का सोच रहे हैं उसका इस्तेमाल कम से कम 90 दिनों के लिए पहले होना चाहिए यानी वो नंबर 3 महीने पुराना होना जरूरी है जिसके बाद ही आप नंबर को पोर्ट करा सकेंगे।
ये भी पढ़ें- Reliance Jio के इन 2 सस्ते रिचार्ज प्लान से Vi, Airtel और BSNL की उड़ी नींद!
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
4 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
8 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
10 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
11 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
12 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines