Sim Deactivation: स्मार्टफोन हमारी अहम जरूरत है, लेकिन इसको चलाने के लिए आपको एक नंबर या मोबाइल सिम कार्ड की जरूरत होती है। ये नंबर एक तरह से हमारी पहचान हो जाते हैं। ऐसे में अगर आपका नंबर किसी और को मिल जाए तो? जी हां ऐसा हो सकता है, अगर आपने लंबे समय तक अपना फोन रिचार्ज नहीं किया है।
मोबाइल सिम कार्ड को रिचार्ज न किए जाने पर ये डिएक्टिवेट हो सकता है और किसी और को अलॉट किया जा सकता है। जिसन लोगों के इसकी वैलिडिटी टाइम लाइन के बारे में पता नहीं होता है , उन लोगों को इस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आइये इससे जुड़े नियम के बारे में जानते हैं।
सिम कार्ड से जुड़े नियम
अक्सर हम हड़बड़ी में अपना फोन रिचार्ज करना भूल जाते हैं तो ऐसे में क्या आपका नंबर तुरंत बंद हो जाता है? नहीं ऐसा नहीं होता है नंबर को रिचार्ज न करने पर आपकी कंपनियां आपको इसके रिचार्ज करने के लिए मैसेज या कॉल के जरिए बताती है। ऐसे में आपको इसके बारे में पता होना जरूरी है।
अगर आप फिर भी लंबे समय तक ऐसा नहीं करते हैं तो आपका सिम डीएक्टिवेट हो जाता है। कुछ समय बाद इसे किसी और यूजर को अलॉट कर दिया जाता है। बता दें कि नंबर को 60 दिनों तक रिचार्ज न करने पर डीएक्टिवेट कर दिया जाता है।
Image Credit: Freepik
सिम ट्रांसफर नियम
नंबर होने की स्थिति में सबसे ज्यादा तब होती है, जब लोग एक से ज्यादा नंबर का इस्तेमाल करते हैं। जो लोग कई सिम का इस्तेमाल करते हैं, वे अक्सर कम इस्तेमाल होने वाले सिम को रिचार्ज करना भूल जाते हैं। ऐसे में टेलीकॉम रूल्स के हिसाब से इन नंबरों को डीएक्टिवेट किया जा सकता है और री अलॉट किया जा सकता है।
आपके नंबर के ब्लॉक होने के 6 से 9 महीने के भीतर आप अपने नंबर को एक्टिवेट करा सकते हैं। केवल रिचार्ज करके आप अपने नंबर को एक्टिव कर सकते हैं। इस दौरान अगर आप ने अपने नंबर को एक्टिव नहीं किया तो आखिरी रिचार्ज के 12 महीने बाद इस नंबर को किसी और को अलॉट कर दिया जाता है, जिसके बाद आप इस नंबर को न तो एक्टिवेट कर सकते हैं, न तो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें – न TikTok, न इंस्टाग्राम! इस देश के बच्चे नहीं चला सकेंगे सोशल मीडिया, प्रधानमंत्री ने जारी किया फरमान
संबंधित खबरें
Apple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
2 hrs agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
4 hrs agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
21 hrs agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
22 hrs agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
1 day agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
1 day agoअब आपका AI करेगा आपके सारे काम! जानें अपना AI एजेंट कैसे बनाएं?
1 day agoकहीं आपने भी तो डाउनलोड नहीं कर लिया फर्जी WhatsApp? ऐसे पहचानें
1 day agoAirtel के 3 सबसे सस्ते प्लान लॉन्च, सिम चालू रखना हुआ आसान!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines