Sim Card Rules: मोबाइल फोन अब हर किसी की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. ज्यादातर लोग एक से ज़्यादा सिम कार्ड अपने पास रखते हैं एक पर्सनल कामों के लिए, दूसरा दफ्तर के लिए और कभी-कभी तीसरा सिर्फ इंटरनेट के लिए. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिम कार्ड से जुड़ा एक ऐसा कानून भी है, जिसे तोड़ने पर भारी जुर्माना और जेल तक हो सकती है? सरकार ने इसके लिए खास नियम बनाए हैं और एक ऑनलाइन पोर्टल भी शुरू किया है, जिससे आप अपने नाम पर चल रहे सभी सिम कार्ड आसानी से जांच सकते हैं.
कितने सिम कार्ड रख सकते हैं आप?
सरकार के नियमों के अनुसार, एक व्यक्ति अपने नाम पर अधिकतम 9 सिम कार्ड ही रख सकता है. लेकिन जम्मू-कश्मीर, असम और पूर्वोत्तर राज्यों में यह सीमा सिर्फ 6 सिम कार्ड की है. यह नियम टेलीकम्युनिकेशन्स एक्ट 2023 में भी बरकरार रखा गया है. इसका मकसद मोबाइल कनेक्शन का सही इस्तेमाल सुनिश्चित करना और धोखाधड़ी पर रोक लगाना है.
नियम तोड़ा तो देना होगा भारी जुर्माना
अगर किसी व्यक्ति के नाम पर तय सीमा से ज़्यादा सिम कार्ड पाए जाते हैं, तो उसे पहले उल्लंघन पर 50,000 रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है. वहीं, अगर गलती दोबारा होती है तो यह जुर्माना 2 रुपये लाख तक पहुंच सकता है. इसीलिए जरूरी है कि आप समय-समय पर अपने नाम पर रजिस्टर्ड सभी सिम कार्ड की जानकारी लेते रहें.
फर्जी पहचान पर सिम लिया तो और बड़ी सजा
अगर किसी ने किसी और की पहचान का इस्तेमाल करके फर्जी तरीके से सिम कार्ड लिया है तो मामला और गंभीर हो जाता है. ऐसे मामलों में 3 साल तक की जेल, 50 लाख रुपये तक का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं. इसलिए जरूरी है कि आप सतर्क रहें और अपनी पहचान का गलत इस्तेमाल होने से बचाएं.
‘संचार साथी’ पोर्टल से करें जांच
सरकार ने इसके लिए एक आसान ऑनलाइन पोर्टल Sanchar Saathi शुरू किया है. यहां आपको सिर्फ अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा डालकर OTP से लॉगिन करना होता है. इसके बाद आपके नाम पर चल रहे सभी सक्रिय सिम कार्ड की पूरी लिस्ट सामने आ जाती है. अगर कोई नंबर आपका नहीं है तो “Not My Number” पर क्लिक करके रिपोर्ट करें. पुराना और बेकार नंबर बंद करने का विकल्प भी यहीं मिलेगा.
ज्यादा सिम हैं तो क्या करें?
अगर आपके पास पहले से तय सीमा से ज़्यादा सिम कार्ड हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. दूरसंचार विभाग (DoT) ने इसके लिए री-वेरिफिकेशन प्रक्रिया शुरू की है. आप आसानी से अतिरिक्त सिम कार्ड सरेंडर कर सकते हैं या उन्हें डिस्कनेक्ट करवा सकते हैं.
सावधानी ही सुरक्षा है
अगर आप मोबाइल यूजर हैं तो यह नियम आपके लिए बहुत जरूरी है. थोड़ी-सी सावधानी आपको लाखों रुपये के जुर्माने और बड़ी परेशानी से बचा सकती है. इसके साथ ही आप अपनी पहचान और डाटा की सुरक्षा भी कर पाएंगे. इसलिए देर न करें आज ही अपने नाम पर चल रहे सभी सिम कार्ड की जांच करें.
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
20 mins agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
4 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
7 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines