Sim Card Registration Fraud: ये तो आप जानते ही हैं कि एक व्यक्ति के नाम पर कई सिम कार्ड रजिस्टर किए जा सकते हैं। वहीं, अगर आपके नाम से ही कई सिम कार्ड हो लेकिन उसके बारे में आपको कोई जानकारी ना हो तब क्या होगा? हो सकता है कि आपके नाम से कई सिम कार्ड हो लेकिन उसके बारे में आपको जानकारी ही नहीं हो, तो ऐसे में आपके लिए एक टिप्स काम आ सकती है।
दरअसल, एक ऐसी वेबसाइट है जो बता सकती है कि आपके नाम पर कितने सिम कार्ड रजिस्टर हैं। जानकारी होने पर आप वेबसाइट से अपने इन फर्जी सिम कार्ड्स को भी ब्लॉक करवा सकते हैं। ऐसे में आप अपने नाम से चल रहे नंबर का गलत इस्तेमाल करने से बचा सकते हैं।
और पढ़िए – Nokia Magic Max 2023 जल्द हो सकता है लॉन्च! जानें कीमत और खासियत
सिम कार्ड स्कैम से होगा निपटारा
भारतीय टेलीकॉम विभाग की ओर से सिम कार्ड स्कैम से निपटने के लिए एक खास पोर्टल लॉन्च किया गया है। इसके जरिए पता लगाया जा सकता है कि आपकी आईडी पर कितनी सिम चल रही है। अगर आपकी जानकारी में ना होकर सिम कार्ड एक्टिवेट हैं तो आप उन्हें ब्लॉक करा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे इसे चेक किया जा सकता है?
और पढ़िए – Travel Gadgets: बना रहे हैं घूमने का प्लान? तो साथ में जरूर रखें ये 5 यूजफुल गैजेट्स
ऐसे अपने नाम पर रजिस्टर सिम करें चेक
- सिम रजिस्ट्रेशन चेक करने के लिए भारतीय टेलीकॉम विभाग साइट पर जाएं।
- इसके लिए (https://tafcop.dgtelecom.gov.in/alert.php) पोर्टल पर जाकर लॉगिन करें।
- यहां पर अपना नंबर दर्ज कर दें, इसके बाद आपके पास OTP आएगा और उसे पोर्टल पर दर्ज करें।
- इसके बाद आपके पास नंबर से रजिस्टर सक्रिय कनेक्शन्स शो होने लगें।
- इसके बाद आप नंबरों को ब्लॉक करने के लिए यहां से रिक्विस्ट कर सकते हैं।
- इसके बाद आपके पास एक टिकट आईडी भेजा जाएगा जिससे आप इसे ट्रैक कर सकें।
- इस तरह से कुछ सप्ताह में नंबर को बंद कर दिया जाएगा।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
1 day agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
1 day agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
1 day agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
2 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
2 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
2 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
3 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines