SIM Card New Rules: पिछले हफ्ते टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI ने अपने मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) नियमों में बदलाव की घोषणा की थी। इन नए नियमों के अनुसार, अगर कोई सिम कार्ड स्वैप किया गया है या बदला गया है, तो उस मोबाइल नंबर को 7 दिनों के लिए किसी अलग टेलीकॉम ऑपरेटर में पोर्ट नहीं किया जा सकता है। अगर आपको भी ऐसा लग रहा है कि सरकार ने आपका काम बढ़ा दिया है तो ऐसा नहीं है। ये नियम काफी फायदेमंद है। यह नियम आपको SIM Swap fraud से बचा सकता है।
जानकारी के लिए बता दें कि एमएनपी नियमों की शुरुआत के बाद से यह नौवां नया संशोधन है। TRAI का कहना है कि नए नियमों का उद्देश्य देश में सिम स्वैप फ्रॉड को रोकना और कम करना है। जानकारी के मुताबिक नए नियम 1 जुलाई से लागू होंगे। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि SIM कार्ड पोर्ट करवाना बैन हो गया है।
बढ़ रहे हैं SIM Swap Fraud
देश में इन दिनों SIM Swap Fraud के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यही वजह है कि TRAI ने नए नियम जारी किए हैं। SIM Swap Fraud में फोन नंबरों को पोर्ट करने से एजेंसियों के लिए अपराधी को ट्रैक करना काफी मुश्किल हो जाता है। इससे भी खास बात यह है कि कुछ सिम स्वैप अटैक तो कस्टमर सर्विस को कॉल करने के दौरान हुए हैं, जिसमें उनसे नए सिम कार्ड एक्टिवेशन के लिए कहा जाता है क्योंकि उनका मौजूदा कार्ड चोरी हो गया था या समय के साथ डैमेज हो गया था। इसलिए कस्टमर भी फटाफट सारी डिटेल्स शेयर कर देता है।
ये भी पढ़ें : Google I/O 2024: गूगल ला रहा गजब का फीचर! फोन स्विच-ऑफ हुआ तब भी कर सकेंगे ट्रैक
SIM स्वैप क्या है?
जानकारी के लिए बता दें कि SIM स्वैप (SIM Swap) एक प्रकार का फ्रॉड है जिसमें धोखेबाज व्यक्ति आपके मोबाइल नंबर को चुराने के लिए आपकी सिम कार्ड को नकली सिम में बदल देता है। इसका मुख्य उद्देश्य आपके नंबर से संबंधित सभी जानकारी को प्राप्त करना होता है, जैसे कि बैंक अकाउंट डिटेल्स, एसएमएस पिन, यूएसएसडी नंबर, आदि इसमें शामिल है।
कितना समय लगता है सिम स्वैप करने में?
बता दें कि अगर आपका पुराना सिम कार्ड खो जाता है या चोरी हो जाता है आपको नए फ़ोन के हिसाब से नए अलग साइज का सिम चाहिए होती है, तो एक रिप्लेसमेंट सिम आपको अपना नंबर एक न्यू सिम में ट्रांसफर करने की सुविधा देता है। जानकारी के मुताबिक इस नए सिम को एक्टिवेट होने में 24 घंटे तक का समय लग सकता है, हालांकि कभी कभी तो कुछ ही मिनटों में SIM एक्टिवेट हो जाता है।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
11 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
12 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
14 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
15 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
17 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines