News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
SIM Card Rule: स्कैम करने वाले लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए फ्रॉड सिम का सहारा लेते हैं। भारत सरकार लगातार इस तरह के स्कैम को रोकने के लिए कड़े से कड़े नियम बना रही है। इसके बावजूद भी सिम बेचने वालों से मिलकर स्कैमर्स फ्रॉड सिम खरीद लेते हैं। आमतौर पर ये सिम किसी और ग्राहक के नाम पर होते हैं, यानी यूजर्स अपने नाम और ID को छुपा लेते हैं। इन नंबर्स को ट्रेक करना बहुत मुश्किल होता है। अगर आप भी सिम खरीदते या बेचते समय गलती करते हैं, तो 10 लाख रुपये तक जुर्माना हो सकता है। इसके साथ ही सिम बेचने के लिए वेरिफिकेशन करवाना जरूरी है। यहां जानें सिम से जुड़े नए नियम और फ्रॉड से बचने के उपाय।
सिम बेचने के लिए नए नियम 10 अक्टूबर से लागू होने वाले हैं। 30 सितंबर के बाद किसी भी गली नुक्कड़ पर आसानी से लोग सिम बेचते हुए नजर नहीं आएंगे। सिम विक्रेता को सिम बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य करने की योजना है। इसके बिना सिम खरीदने और बेचने वालों पर 10 लाख रुपये तक जुर्माना हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Blood Pressure खुद से चेक करें इन 5 मशीनों से, कीमत भी है बेहद कम
सिम बेचने के लिए ऑपरेटर की जांच होगी। फ्रेंचाइजी लेने के लिए लाइसेंस होना जरूरी है। केवल वे लोग ही लाइसेंस ले सकेंगे जिनके पास सरकारी वैध दस्तावेज हो। इसके लिए कारपोरेट आइडेंटिटी नंबर, आधार कार्ड, और पासपोर्ट भी दे सकते हैं। इसके साथ ही ई-केवाईसी और पुलिस वेरिफिकेशन करवानी पड़ सकती है।
सिम विक्रेताओं के लिए एक यूनीक PoS आईडी जारी की सकती है। इसके लिए ट्राई (TRAI) की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन दे सकते हैं। किसी भी तरह से नए सिम कार्ड नियम का उलंघन करने पर PoS आईडी ब्लोक हो सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें गैजेट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।