SIM Active Cheapest Plan: पिछले साल टेलीकॉम ऑपरेटर ने अपने कई प्लानों की कीमतें बढ़ा दी थी जिसके बाद दो सिम कार्ड का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई। यूजर्स के लिए दोनों सिम में महंगा रिचार्ज (Recharge Plan) करवाना मुश्किल हो गया। ऐसे में सभी अपने ऑपरेटर्स के उन प्लानों (Cheapest Recharge Plan) की तलाश करने लगे जो कम कीमत में अधिक वैधता के साथ आते हैं।
अभी पढ़ें – Samsung Galaxy S23 Ultra को लेकर हुआ बड़ा खुलासा! सामने आया डिजाइन
दोनों ही सिम यूजर्स के लिए जरूरी होती है जिनमें से एक कॉलिंग के लिए और दूसरी सिम अन्य कामों के लिए होती है। सिम एक्टीव (SIM Active Plan) करने के लिए अगर आप भी सस्ते रिचार्ज की तलाश में हैं तो हम आपके लिए एक खास प्लान (BSNL SIM Active Plan) लेकर आए हैं जिसकी कीमत सिर्फ 321 रुपये है।
दरअसल, बीएसएनएल सिम एक्टीव रखने के लिए सबसे सस्ता प्लान देता है। इसकी कीमत 321 रुपये है जो 1 साल की वैधता के साथ आता है। आइए आपको बीएसएनएल के 321 रुपये वाले SIM Active Plan के बारे में बताते हैं।
BSNL Rs 321 Plan
अगर आपके पास दो सिम कार्ड है और आप दोनों के लिए महंगा रिचार्ज नहीं करवा सकते हैं तो ऐसे में बीएसएनएल का 321 रुपये वाला प्लान एक बेस्ट ऑप्शन है। इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है। ये प्लान सिम एक्टीव रखने के लिए किफायती और बेस्ट माना जाता है।
BSNL 321 Plan Benefits
बीएसएनएल के 321 रुपये वाले प्लान में फ्री कॉलिंग बेनिफिट्स मिलता है। इस प्लान के जरिए यूजर्स इनकमिंग और आउटगोइंग दोनों कॉल्स का बेनिफिट्स उठा सकते हैं। हालांकि, फ्री कॉलिंग का लाभ केवल दो पुलिस ऑफिसर के नंबर पर ही दिया जाता है। नॉन-पुलिस ऑफिसर के नंबर पर कॉल करने के लिए चार्ज देना पड़ता है।
अभी पढ़ें – TikTok ने लॉन्च किया Search Engine, क्या गूगल को मिलेगी टक्कर?
कॉलिंग के लिए देना होता है चार्ज
बीएसएनएल का ये रिचार्ज करवाने पर यूजर को 7 पैसे प्रति मिनट के हिसाब से लोकल कॉलिंग, 15 पैसे प्रति मिनट के हिसाब से STD कॉल्स के लिए चार्ज देना होता है। इस प्लान में प्रति माह 250 SMS और 15GB डेटा की भी सुविधा मिलती है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines