Shopping on Instagram facebook: मेटा ने फेसबुक और इंस्टाग्राम एड्स के साथ यूजर इंटरैक्शन को और भी बेहतर बनाने के लिए अमेजन के साथ पार्टनरशिप की है। इस नई साझेदारी के साथ, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर यूजर्स अब सोशल मीडिया एप्लिकेशन को छोड़े बिना अमेजन के साथ जुड़ सकते हैं और प्लेटफार्म से ही सीधे खरीदारी कर सकते हैं।
एड्स से कर सकेंगे खरीदारी
मेटा का लक्ष्य इस नए कदम के साथ फेसबुक और इंस्टाग्राम एड्स के साथ यूजर्स के जुड़ने के तरीके को बदलना है। कंपनी का कहना है कि पहली बार, ग्राहक सोशल मीडिया ऐप्स को छोड़े बिना अमेजन के फेसबुक और इंस्टाग्राम एड्स से खरीदारी कर सकेंगे और अमेजन से चेक आउट कर सकेंगे।
यूएस यूजर्स के लिए लाइव हुआ फीचर
यूएस में ग्राहकों के लिए, नया इन-ऐप शॉपिंग ऑप्शन लाइव हो गया है लेकिन यह भारत में कब तक आएगा इसकी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। खास बात यह है कि अमेजन की सभी स्पेशल डील्स आपको सोशल मीडिया पर ही देखने को मिल जाएंगी। इसके लिए आपको अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम ऐप को बंद करने की जरूरत नहीं है।
शॉपिंग का मजा होगा दोगुना
यूजर्स अपने फीड में स्पेशल पर क्लिक करके आसानी से खरीदारी कर सकते हैं और यहां तक की नए प्रोडक्ट्स को भी देख सकेंगे। हालांकि अगर आप प्रोडक्ट की ज्यादा जानकारी चाहते हैं तो सोशल मीडिया ऐप से ही एक क्लिक में अमेजन पर भी स्विच कर सकते हैं। इससे शॉपिंग का मजा दोगुना हो जाएगा। मेटा ने “परचेस विद अमेजन without लीविंग फेसबुक और इंस्टाग्राम” नामक एक सपोर्ट वेबसाइट पर इस नई फैसिलिटी के बारे में जानकारी दी है।
जल्द आ रहे हैं नए AI टूल्स
इससे पहले मेटा ने हाल ही में घोषणा की है कि वह इंस्टाग्राम और फेसबुक सहित अपने प्लेटफॉर्म पर एक नए एआई टूल ला रहा है। टूल में एआई स्टीकर जैसी सुविधाएं शामिल होंगी, जो यूजर्स को टेक्स्ट कमांड का यूज करके स्टीकर बनाने की सुविधा देगी। कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि ये फीचर्स फिलहाल टेस्टिंग में है। हालांकि कंपनी इसे जल्द ही पेश कर सकती है। वहीं कुछ यूजर्स को तो ये सुविधा मिलनी भी शुरू हो गई है।
https://youtu.be/yPvS1YGn0mQ?si=gSzqD2vSab9PmVZb
संबंधित खबरें
Airtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
14 hrs agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
15 hrs agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
17 hrs agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
19 hrs agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
21 hrs agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
1 day agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
1 day agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 day agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines