नया स्मार्टफोन खरीदने के बाद सबसे पहले किसी को भी उसमें WhatsApp, Instagram अपनी जरूरत के दूसरे ऐप्स डाउनलोड करने की जल्दी रहती है. लेकिन फोन में ऐप्स डालने से पहले कुछ जरूरी सेटिंग्स चेक कर लेना ज्यादा समझदारी है. तो सबसे पहले ये जानते है कि नया फोन खरीदने के बाद सबसे पहले उसमें कौन-सी सेटिंग्स करनी चाहिए और किन पुरानी सेटिंग्स को बदलना चाहिए.
नया फोन खरीदते ही बदल दें ये 6 सेटिंग्स
1. सबसे पहले स्क्रीन लॉक और बायोमेट्रिक सेट करें
नया फोन हाथ में आते ही सबसे पहले उसकी सिक्योरिटी सेट करें. स्क्रीन लॉक के लिए मजबूत PIN पासवर्ड या पैटर्न लगाएं. इसके साथ फोन में मौजूद फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक भी सेट कर सकते है. इससे फोन आपके अलावा किसी दूसरे व्यक्ति के हाथ में जाने पर पर्सनल डेटा तक पहुंच को रोकने में मदद मिलेगी.
2. Find My Device या Find My जरूर ऑन करें
फोन खो जाए या चोरी हो जाए तो ढूंढने में Find My Device और Find My जैसे फीचर काम आते हैं. Android फोन में Find My Device और iPhone में Find My फीचर को ऑन करके रखें. जरूरत पड़ने पर इनके जरिए फोन की लोकेशन देखने के साथ डेटा को रिमोट तरीके से डिलीट करने का ऑप्शन भी मिल सकता है.
3. Software Update जरूर चेक करें
नया फोन खरीदने के बाद एक बार सॉफ्टवेयर अपडेट जरूर खोलकर देखें. सेटिंग्स में जाकर चेक करें कि फोन के लिए कोई नया सिस्टम अपडेट या सिक्योरिटी अपडेट है या नहीं. अगर अपडेट मौजूद है तो उसे इंस्टॉल कर लेना बेहतर है. इससे फोन को नए फीचर्स और जरूरी सिक्योरिटी सुधार मिल सकते हैं.
4. Cloud Backup को चालू रखें
फोन में मौजूद फोटो, कॉन्टैक्ट्स और दूसरे जरूरी डेटा का बैकअप रखा काफी काम आता है. Android यूजर्स Google Account के जरिए और iPhone यूजर्स iCloud के जरिए Cloud Backup ऑन कर सकते हैं. फोन खराब होने, खो जाने या बदलने की स्थिति में बैकअप से जरूरी डेटा वापस पाने में मदद मिल सकती है.
5. हर ऐप की परमिशन एक बार जरूर देखें
नए फोन में ऐप्स इंस्टॉल करने के बाद उसकी परमिशन भी चेक करें. सेटिंग्स में जाकर देखें कि किस ऐप को कैमर, माइक्रोफोन, लोकेशन या दूसरी जानकारी का एक्सेस मिल हुआ है. जिस ऐप को किसी परमिशन की जरूरत नहीं है, उसकी अनुमति बंद कर दें. साथ ही Google या दूसरे ऐप्स में मौजूद Activity Tracking जैसी सेटिंग्स को भी अपनी जरूरत के हिसाब से मैनेज कर सकते हैं.
6. Refresh Rate और Background Activity पर नजर रखें
अगर आपको फोन में 90Hz या 120Hz का हाई रिफ्रेश रेट दिया गया है तो डिस्प्ले सेटिंग्स में जाकर इसे चेक करें. हाई रिफ्रेश रेट से स्क्रीन स्क्रॉलिंग और दूसरे काम ज्यादा स्मूद लग सकते है. हालांकि इसका असर बैटरी पर भी पड़ सकता है. इसी तरह जो ऐप्स जरूरत से बिना बैकग्राउंड में चलते रहते हैं, उनकी बैकग्राउंड एक्टिविटी को लिमिट करने से बैटरी और मोबाइल डेटा बचाने में मदद मिल सकती है.
नया स्मार्टफोन खरीदने के बाद सिर्फ ऐप्स डाउनलोड करके इस्तेमाल शुरू करने के बजाये इन बेसिक सेटिंग्स को एक बार देख लेना बेहतर है.
ये भी पढ़ें- क्या अब महंगे होंगे स्क्रीन गार्ड? टेम्पर्ड ग्लास पर सरकार ने तय किए नए नियम, जानें क्या बदलेगा और कब से होंगे लागू
संबंधित खबरें
बिना RAM बढ़ाए स्लो लैपटॉप को ऐसे करें फास्ट, फॉलो करें ये टिप्स
1 hr agoiPhone Duo की बुकिंग आज से, 4.49 लाख वाला फोन ऐसे करें प्री-ऑर्डर
3 hrs agoवॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए? जानें संकेत
4 hrs agoiPhone के चार्जिंग सॉकेट में पानी चला गया तो सबसे पहले क्या करें?
21 hrs agoसिर्फ 49,449 रुपये में खरीदें iPhone 17, Flipkart पर तगड़ा ऑफर
1 day agoस्पैम-फ्रॉड कॉल पर लगेगी लगाम? 1 नवंबर से लागू होगा सरकार का ये नया नियम
1 day agoसर्दियों से पहले गीजर पर बंपर छूट! ये धांसू मॉडल हुए सस्ते, जानें डील्स
1 day agoJio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
1 day agoAirtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
1 day agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines