Smart TV best picture quality settings: आजकल स्मार्ट टीवी घर के मनोरंजन का अहम हिस्सा बन चुके हैं. चाहे आप एक्शन फिल्म देखें या हॉरर थ्रिलर, असली मजा तभी आता है जब पिक्चर क्वालिटी सही तरीके से सेट की गई हो. टीवी में दिए गए प्रीसेट मोड्स हमेशा हर तरह की कंटेंट के लिए परफेक्ट नहीं होते. इसलिए कुछ बेसिक सेटिंग्स बदलकर आप अपनी मौजूदा स्मार्ट टीवी से भी बेहतरीन व्यूइंग एक्सपीरियंस पा सकते हैं.
सही पिक्चर मोड चुनें
अक्सर टीवी में Vivid, Dynamic या Standard जैसे मोड पहले से सेट रहते हैं. ये ब्राइटनेस और कलर्स को इतना बढ़ा देते हैं कि तस्वीरें नेचुरल नहीं लगतीं. अगर आप असली और नैचुरल कलर्स चाहते हैं तो Movie, Cinema या Filmmaker मोड चुनें. ये आंखों को आराम देते हैं और लंबे समय तक देखने पर थकान नहीं होती.
ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट एडजस्ट करें
ब्राइटनेस का सीधा असर डार्क सीन और शैडो पर पड़ता है. इसे ऐसे सेट करें कि अंधेरे हिस्से साफ दिखें लेकिन ब्लैक पूरी तरह फीके न लगें. वहीं, कॉन्ट्रास्ट ब्राइट हिस्सों को कंट्रोल करता है. इसे इतना बढ़ाएं कि सफेद हिस्से में भी डिटेल्स साफ नजर आएं. अगर तय न कर पा रहे हों, तो दोनों को लगभग 70-75% पर रख सकते हैं.
शार्पनेस कम करें
अधिकतर स्मार्ट टीवी डिफॉल्ट में शार्पनेस को बहुत ज्यादा सेट कर देते हैं. इससे तस्वीर में आर्टिफिशियल किनारे और अननेचुरल ग्लो दिखने लगता है. इसे 50% से कम रखें. अगर आप FHD या 4K कंटेंट देखते हैं तो शार्पनेस को जीरो पर रखना भी बेहतर है.
मोशन स्मूथिंग (MEMC) बंद करें
आजकल कई टीवी MEMC फीचर के साथ आते हैं, जो वीडियो को स्मूद बनाने के लिए एक्स्ट्रा फ्रेम जोड़ता है. लेकिन फिल्मों और एक्शन सीन्स में यह अक्सर नेचुरल लुक खराब कर देता है और सोप ओपेरा इफेक्ट पैदा करता है. बेहतर होगा इसे पूरी तरह बंद करें या न्यूनतम स्तर पर रखें.
बैकलाइट एडजस्ट करें
अगर आपके पास QLED टीवी है, तो बैकलाइट सेटिंग पर जरूर ध्यान दें. ज्यादा बैकलाइट से रंग फीके और धुंधले लग सकते हैं. बैकलाइट को 70-75% पर सेट करने से रंग ज़्यादा नैचुरल और आंखों को आराम देने वाले लगते हैं.
गेमिंग मोड चालू करें
अगर आप टीवी पर गेमिंग करते हैं तो Game Mode जरूर ऑन करें. यह मोड इनपुट लैग कम करता है और गेम्स को स्मूद बनाता है. यह फीचर तभी दिखेगा जब आप टीवी से पीसी या गेमिंग कंसोल कनेक्ट करेंगे. कई बार इसके साथ गेमिंग को और बेहतर करने वाले एक्स्ट्रा सेटिंग्स भी मिलते हैं.
सेटिंग कहां मिलेंगी?
- Android TV-Settings →Device Preferences→Display & Sound→Picture
- LG webOS –Settings→Picture Mode या Picture Wizard
- Samsung Tizen-Filmmaker Mode ऑन करें, यह पोस्ट-प्रोसेसिंग इफेक्ट्स बंद कर देता है और कंटेंट के हिसाब से सेटिंग खुद एडजस्ट कर देता है.
स्मार्ट टीवी की पिक्चर सेटिंग्स को सही तरीके से एडजस्ट करने से आपका देखने का अनुभव पूरी तरह बदल सकता है. बस कुछ छोटे-छोटे बदलाव जैसे सही मोड चुनना, शार्पनेस कम करना और बैकलाइट एडजस्ट करना आपको थिएटर जैसा मजा घर पर ही दे सकते हैं.
ये भी पढ़ें- X से होगी तगड़ी कमाई, प्रोडक्ट हेड ने खोला राज, बस करना होगा ये आसान काम
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
7 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
11 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
14 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
14 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
15 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines