Selling Old Smartphone or Laptop Tips: टेक्नोलॉजी की दुनिया में इतनी तेजी से बदलाव हो रहा है कि हर कोई लेटेस्ट फीचर्स के साथ आने वाले फोन को खरीदना पसंद करता है। 1 साल तो दूर की बात है कुछ फोन यूजर्स 6 महीने के बाद ही अपना स्मार्टफोन बदलने का सोचते हैं। सिर्फ फोन ही नहीं अन्य डिवाइस जैसे टैब या लैपटॉप को भी लंबे समय तक चलाना पसंद नहीं करते हैं। पुराने फोन, टैब या लैपटॉप को यूज न करने पर उस सेल करना बेहतर समझते हैं। यहां तक कि कुछ ऐसे भी यूजर्स हैं जो एक्सचेंज डिस्काउंट हासिल करने के लिए अपना पुराना फोन या लैपटॉप दे देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये एक बड़ी गलती होती है।
जी हां, पुराने फोन या लैपटॉप को बेचने के दौरान कई लोग गलती कर बैठते हैं जिससे यूजर्स के पर्सनल डेटा को खतरा रहता है। आइए जानते हैं कि 90% लोग फोन या लैपटॉप को बेचने के दौरान कौन सी गलती कर देते हैं और किन 3 बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है।
नहीं होता सारा डाटा डिलीट!
अक्सर हम पुराने स्मार्टफोन या लैपटॉप को बेचने के दौरान सारा डाटा डिलीट करने के बाद हम ये सोच बैठते हैं कि हमारे फोन में अब कोई भी जानकारी नहीं है। हालांकि, ऐसा नहीं होता है। फोन या लैपटॉप से सभी डाटा डिलीट करने पर भी वो स्टोर रहता है जिसका फायदा कोई और गलत तरह से भी उठा सकता है। फोन में बैंक से जुड़ी जानकारी होती है। इसके अलावा अन्य पर्सनल फोटो, वीडियो या डिटेल्स हो सकती है जो डाटा में डिलीट होने के बाद भी स्टोर रहती है। इसलिए पुराने डिवाइस को बेचने के दौरान कुछ बातों का खास ध्यान रखें।
लैपटॉप क्लीन करना जरूरी
लैपटॉप को बेचने के दौरान ध्यान रखें कि आपने डिवाइस से सारा डाटा डिलीट कर दिया है या नहीं? अपनी तरफ से पूरा डाटा पहले कहीं रिस्टोर कर लें और फिर डिवाइस से सारा डाटा डिलीट कर दें। सुनिश्चित करें कि पूरा का पूरा डाटा डिवाइस से डिलीट हो चुका है। इसके बाद एक बाद शेयर श्रेडर सॉफ्टवेयर का यूज करके भी चेक कर लीजिए कि लैपटॉप से सारा डाटा डिलीट कर दे। इसके बाद कोई भी लैपटॉप का डाटा रिकवर नहीं कर सकेगा।
Factory Reset का इस्तेमाल
मोबाइल फोन को बेचने से पहले इस बात का ध्यान जरूर रखें कि डिवाइस में मौजूद डाटा आपके लिए कितना जरूरी है। साथ ही ये भी देख लें कि फोन में क्या-क्या पर्सनल जानकारी है? अब इन सभी को अपने पास सेव करने के बाद डिवाइस से सारा डाटा हटा दें। फोन क्लीन अप और फैक्ट्री रिसेट जरूर कर लें। फोन के सेटिंग ऑप्शन में फैक्ट्री रिसेट ऑप्शन होगा, उस पर क्लिक करने के बाद जानकारी हासिल हो सकती है।
ये गलती करने से बचें
फोन या लैपटॉप के स्टोरेज को कम करने के लिए गूगल ड्राइव काम का साबित होता है। सिर्फ इतना ही नहीं, जब डिवाइस को बेचने का सोच रहे हों तब भी डाटा बैकअप लेना जरूरी होता है। गूगल ड्राइव पर जरूरी डाटा का बैकअप लेना जरूरी हो जाता है। ऐसे में जब आप नए डिवाइस का इस्तेमाल करेंगे तब गूगल ड्राइव से डाटा रिस्टोर करना आसान हो सकेगा। फोटो या वीडियो को गूगल ड्राइव में आप आसानी से सेव कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Apple यूजर्स को सरकार की चेतावनी! जल्दी से अपडेट कर लें डिवाइस, वरना…
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
4 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
8 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
10 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
11 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
12 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines