हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

पुराना फोन खरीदने से पहले जरूर इस्तेमाल करें ये सरकारी वेबसाइट, नहीं होगा कोई फ्रॉड!

Second-hand Phone Buying Tips: अगर आप भी पुराना फोन खरीद रहे हैं तो पहले ये सरकारी वेबसाइट जरूर इस्तेमाल करें। इससे आप धोखाधड़ी का शिकार होने से बच सकते हैं।

विज्ञापन

Second-hand Phone Buying Tips: अगर नए फोन को खरीदने के लिए आपका बजट नहीं है और अब आप एक सेकंड-हैंड या पुराना डिवाइस खरीदने की सोच रहे हैं, तो कहीं धोखाधड़ी का शिकार न हो जाएं। इसके लिए आज हम आपको एक सरकारी वेबसाइट के बारे में बताएंगे जिसका इस्तेमाल आपको फोन खरीदने से पहले एक बार जरूर करना चाहिए। दरअसल, कई बार लोग चोरी के फोन या गुम हुए डिवाइस खरीद लेते हैं, जिससे बाद उन्हें कानूनी समस्याएं झेलनी पड़ती हैं। आपको इस तरह की परेशानी न हो इसके लिए दिल्ली पुलिस की ZipNet वेबसाइट (zipnet.delhipolice.gov.in) आपके काफी ज्यादा काम आ सकती है। चलिए इसके बारे में जानें…

ऐसे मिनटों में पता करें कि फोन चोरी का तो नहीं…

दिल्ली पुलिस की ZipNet यानी जोनल इंटीग्रेटेड पुलिस नेटवर्क वेबसाइट काफी कमाल की है। यहां आप किसी भी मोबाइल का IMEI नंबर एंटर करके चेक कर सकते हैं कि वह फोन कहीं चोरी या खोया हुआ तो नहीं है। आइये जानें इसका इस्तेमाल कैसे करें…

ZipNet वेबसाइट का इस्तेमाल कैसे करें?

  • इसके लिए सबसे पहले फोन का IMEI नंबर चेक करने के लिए *#06# डायल करें।
  • अब आपको zipnet.delhipolice.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इधर आपको “View Stolen / Lost Report” सेक्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।
  • अब अपना IMEI नंबर एंटर करें और सर्च पर क्लिक करें।
  • अगर फोन चोरी या खोए हुए की लिस्ट में दिखाई देता है, तो ऐसे फोन गलती से भी न खरीदें।

क्यों जरूरी है यह चेक?

ये सरकारी वेबसाइट आपको धोखाधड़ी से बचा सकती है क्योंकि चोरी के फोन खरीदने से आपको कानूनी समस्या हो सकती है। यही नहीं इस वेबसाइट से आप IMEI चेक करके सही डिवाइस खरीद सकते हैं। इसके अलावा इस डेटा को चेक करने के लिए आपको कोई ऐप डाउनलोड करने की भी जरूरत नहीं है, आप सीधे सरकारी वेबसाइट से वेरिफिकेशन कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप सेकंड-हैंड मोबाइल खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले ये चेक जरूर करें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें