Second Hand iPhone Buying Tips: भइया फटाफट एक मस्त-सा सेकंड हैंड iPhone दिखाना…लीजिए भाई ये 20 हजार रुपये में एकदम नए जैसा आईफोन देखिए…अरे जरा रुको! क्या आप भी सिर्फ फोन की कंडीशन को देखते हुए iPhone खरीद रहे हैं? तो जरा संभलकर, इससे आपको हजारों रुपये की चपत लग सकती है। जी हां, पुराना आईफोन खरीदने से पहले आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए नहीं तो आपके पैसे बर्बाद हो सकते हैं।
आजकल, कई दुकानदार रिपेयर हुए फोन काफी सस्ते दामों पर बेच रहे हैं लेकिन ऐसा दावा करते हैं कि फोन कभी रिपेयर नहीं हुआ। ऐसे में आप इसका कैसे पता लगा सकते हैं कि जो फोन आप खरीद रहे हैं वो आपके लिए सही है या नहीं? तो आज हम आपको इसी के बारे में बताएंगे। दरअसल, इसके लिए आपको बस 3 बातों का ध्यान रखना है और इसके बाद आप पुराना आईफोन भी खरीद सकते हैं…
वाटर डैमेज चेक
सबसे पहले ये चेक करें कि फोन कहीं वाटर डैमेज तो नहीं हुआ है। इसे पता करने का एक आसान तरीका है। इसके लिए आपको बस फोन की सिम ट्रे को ओपन कर लेना है। इसके बाद यहां आपको ध्यान से देखना है। इधर अगर आपको रेड पट्टी दिखाई दे रही है तो ऐसा फोन भूलकर भी न खरीदें। ऐसे फोन पर तो एप्पल भी कोई वारंटी नहीं देता।
3U Tool
ये एक बहुत ही जबरदस्त सॉफ्टवेयर है जो फ्री में उपलब्ध है। जिसके जरिए आप आईफोन की असली बैटरी हेल्थ मिनटों में जान सकते हैं। यही नहीं ये सॉफ्टवेयर आपको ऐसे पार्ट्स की भी जानकारी देता है जो ओरिजनल नहीं हैं। इस सॉफ्टवेयर से आप अपने पुराने फोन का बैकअप और सॉफ्टवेयर अपडेट जैसे काम भी कर सकते हैं।
फोन डॉक्टर प्लस ऐप
पुराना आईफोन ले रहे हैं तो एक बार इस ऐप को उस फोन में जरूर ट्राई करें। ये ऐप फोन की डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा, स्पीकर जैसे कई पार्ट्स को अलग अलग तरह से चेक करता है। हालांकि इस टेस्ट को रन करते टाइम आपको काफी टाइम भी लग सकता है लेकिन ये आपको किसी खराब आईफोन को खरीदने से बचा सकता है।
ये भी पढ़ें : Pushpa 2 ऐसे देखें फ्री में… 90% लोग नहीं जानते ये जुगाड़, कहीं देर न हो जाए
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines