Screen Recording in iPhone: अगर आप अपने iPhone में स्क्रीन रिकॉर्डिंग के साथ-साथ अपनी आवाज रिकॉर्ड करने के लिए आज भी थर्ड पार्टी ऐप को यूज कर रहे हैं तो जरा रुकिए। अरे! आपको नहीं पता क्या आईफोन में अब ऐसा करने के लिए कोई एक्स्ट्रा ऐप इनस्टॉल करने की जरूरत नहीं है। जी हां, कंपनी ने हाल ही में इस फीचर को अपने सभी स्मार्टफोन्स में ऐड कर दिया है। आइये जानते हैं स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस…कि कैसे आप इसे यूज कर सकते हैं।
कितना मददगार ये रिकॉर्ड फीचर?
चाहे आप एक ट्यूटोरियल वीडियो के लिए Screen रिकॉर्डिंग कर रहे हों, जिसे आप अपने YouTube चैनल पर यूज करना चाहते हैं या किसी वीडियो के लिए जिसे आप दोस्तों या परिवार को iPhone के किसी खास फीचर के बारे में बताने के लिए सेंड करना चाहते हैं, स्क्रीन रिकॉर्डिंग इन सभी कामों को पूरा करने के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें एक ऑप्शन और भी मिलता है जिससे आप आवाज भी रिकॉर्ड कर सकते हैं।
कैसे करें यूज?
ऐसा करने के लिए, बस अपने iPhone के कंट्रोल सेंटर पर जाएं। कंट्रोल सेंटर तक पहुंचने का सबसे तेज तरीका फोन के ऊपरी किनारे से नीचे की ओर स्वाइप करना है। यहां आपको छोटा रिकॉर्डर बटन दिखाई देगा जो डिफ़ॉल्ट रूप से नीचे दाईं ओर, म्यूजिक रिकग्निशन ऐप के ठीक बगल में है।
स्क्रीन रिकॉर्डिंग ऐप आइकन को कुछ सेकंड के लिए दबाए रखें। इससे एक अन्य मेनू पॉप अप ओपन हो जाएगा। “माइक्रोफोन” बटन को टैप करें ताकि “माइक्रोफोन ऑन” हो जाए। बस इतना ही! अब, जब आप अपने iPhone की स्क्रीन रिकॉर्ड करेंगे, तो यह आवाज भी कैप्चर करेगा। यदि आप वॉयस ऑफ के ऑप्शन को टॉगल करना चाहते हैं, तो आप फिर से स्क्रीन रिकॉर्डिंग ऐप मेनू पर जाकर और माइक्रोफोन बटन को एक बार फिर से टैप करके ऐसा कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
WhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
11 mins agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
20 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
22 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
2 days agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines