SBI Phishing Link Scam on WhatsApp: क्या आप भी भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक हैं? अगर हां, तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है। भारत में एक और नए तरह का स्कैम सामने आए हैं। PIB की फैक्ट चेक टीम ने इस बार ऐसे फ्रॉडस्टर (SBI Fraud) का पता लगाया है जो ग्राहकों को व्हाट्सएप संदेश (SBI WhatsApp Scam) भेजते हुए अपने जाल में फंसा रहे हैं। अगर आपके भी व्हाट्सएप पर SBI से संबंधित कोई मैसेज आ रहा है तो इस पर रिस्पोन्स ना करें।
अभी पढ़ें –राहत! गैस सिलेंडर के दामों में बड़ी गिरावट, जानें क्या होगी नई कीमत?
SBI WhatsApp Message Fraud
स्कैमर्स SBI के नाम पर लोगों को टेक्स्ट मैसेज या व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर फंसा रहे हैं। इस दौरान फ्रॉडस्टर ग्राहक से SBI Yono खाते को रिएक्टिवेट करने के लिए PAN Card की डिटेल्स को अपडेट करने के लिए कह रहे हैं। साथ ही एक फिशिंग लिंक को भी सेंड कर रहे हैं। इसे लेकर PIB ने तत्काल चेतावनी जताई है।
कई SBI ग्राहकों के पास आ रहे हैं मैसेज
PIB ने चेतावनी देते हुए बताया कि व्हाट्सएप या टेक्स्ट मैसेज के जरिए एक या दो एसबीआई ग्राहकों के पास नहीं बल्कि कई बैंक होल्डर्स के पास ऐसे मैसेज आ रहे हैं। इसमें यूजर को SBI Yono अकाउंट को रिएक्टिवेट करते हुए पैन कार्ड डिटेल्स को अपडेट करने के लिए कहा जा रहा है।
अभी पढ़ें – रेलवे ने रद्द की 188 ट्रेनें, कहीं आपकी गाड़ी भी तो शामिल नहीं, इन स्टेप्स से जानें स्थिति
भूलकर भी ना क्लिक करें लिंक
फ्रॉड करने वाले यूजर्स के पास एक फिशिंग लिंक भी भेज रहे हैं। इस पर क्लिक कर स्कैमर्स के पास यूजर्स की पर्सनल जानकारी पहुंच रही है। ऐसे में स्कैमर्स ग्राहकों के बैंक अकाउंट के सारे पैसे अपने पास ट्रांसफर करने में भी सफल हो सकते हैं।
PIB ने लोगों को आगाह करते हुए कहा है कि स्कैमर्स की ओर से आ रहे मैसेज में यूजर्स का नाम भी शामिल है। ऐसे में ये मैसेज ओरिजनल लग रहा है जैसे बैंक द्वारा ही सेंड किया गया हो। हालांकि, बैंक अपने ग्राहकों को कभी भी इस तरह के मैसेज नहीं भेजता है और ना ही उनकी निजी जानकारी जानने की कोशिश करता है।
तुरंत करें शिकायत
इस तरह के मैसेज आने पर तुरंत साइबर क्राइम साइट पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं। अगर आप से मैसेज भेजकर कोई पर्सनल डिटेल्स पूछी जाए या फिर किसी लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा जाए तो ऐसे मैसेज को रिपोर्ट करें। इसके लिए आप report.phishing@sbi.co.in पर मेल भी भेज सकते हैं। इसके अलावा 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
(Ambien)
संबंधित खबरें
Apple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 hr agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
3 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
3 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
4 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
20 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
22 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines