SBI Net Banking Reward Scam: प्रेस सूचना ब्यूरो ने भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई के करोड़ों ग्राहकों को निशाना बनाकर किए जा रहे एक नए स्कैम के बारे में अलर्ट जारी किया है। भारत सरकार की नोडल एजेंसी के अनुसार, स्कैमर्स फर्जी मैसेज भेज रहे हैं जो यूजर्स को नकली “एसबीआई रिवॉर्ड” रिडीम के लिए एक ऐप डाउनलोड करने के लिए कह रहे हैं। पीआईबी ने अपने सोशल मीडिया चैनल पर भी इसका एक मैसेज शेयर किया है और यूजर्स को सावधानी बरतने, किसी भी अनचाहे लिंक पर क्लिक करने से बचने और अननोन फाइल्स को डाउनलोड करने से बचने की सलाह दी है।
बैंक नहीं भेजता ऐसे मैसेज
पीआईबी का कहना है कि एसबीआई रिवॉर्ड रिडीम करने के लिए एसएमएस या व्हाट्सएप के जरिए लिंक या APK फाइल नहीं भेजता है। इसलिए, इस तरह के स्कैम में फंसने से बचने के लिए, सरकारी एजेंसी ने लोगों से अननोन नंबरों से आने वाले मैसेज से बचने का आग्रह किया है। देखने में ये मैसेज असली लग सकते हैं लेकिन असलियत में ये मैसेज आपकी पर्सनल डिटेल्स चुराने के लिए भेजे जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें : सावधान! बैंक के कॉल्स सीधे जाएंगे स्कैमर्स के पास और बैंक अकाउंट खाली, इस मैलवेयर से जरा बच के…
क्या है ये SBI रिवॉर्ड स्कैम?
PIB द्वारा शेयर किए गए ऐसे ही एक स्कैम मैसेज के स्क्रीनशॉट के मुताबिक, इस नए स्कैम में WhatsApp जैसे चैनल्स के जरिए एक टेक्स्ट मैसेज भेजा जाता है, जिसमें दावा किया जाता है कि ग्राहकों ने “SBI नेटबैंकिंग रिवार्ड पॉइंट्स” रिडीम नहीं किए हैं, जो 18,000 रुपये तक के हो सकते हैं। मैसेज में चेतावनी दी गई है कि ये पॉइंट जल्द ही खत्म हो जाएंगे, जिससे यूजर्स भी तुरंत इसे रिडीम करने में लग जाते हैं। यह यूजर्स को इन पॉइंट्स को रिडीम करने के लिए “SBI रिवार्ड” नाम का एक ऐप डाउनलोड करने को कहता है। साथ ही यह दावा किया जाता है कि ये अमाउंट सीधे आपके बैंक अकाउंट में जमा हो जाएगा।
कितना खतरनाक ये स्कैम?
हालांकि, यह मैसेज फर्जी है। अगर कोई यूजर ऐसा करता है, तो वह अनजाने में खतरनाक सॉफ्टवेयर या APK फाइल डाउनलोड कर सकता है, जो पासवर्ड, बैंक डिटेल्स और अन्य डेटा सहित पर्सनल जानकारी चुरा सकता है। साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने चेतावनी देते हुआ कहा है कि ऐसी APK फाइलें आसानी से डिवाइस से सारा डेटा चुरा सकती हैं, जिससे हैकर्स को फोन का रिमोट एक्सेस भी मिल सकता है। इसलिए आप भूलकर भी ये गलती न करें।
संबंधित खबरें
अब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
17 hrs agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
20 hrs agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
1 day agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 day agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 day agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
3 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines