SBI Customer Alert: अगर आप भी SBI यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। देश के सबसे बड़े बैंक ने करोड़ ग्राहकों के लिए एक चेतावनी जारी किया है। जी हां, SBI ने अपने ग्राहकों को लगातार भेजे जा रहे फर्जी मैसेज के खिलाफ चेतावनी दी है। दरअसल इन दिनों रिवॉर्ड पॉइंट को रिडीम करने के लिए अलग तरह का स्कैम चल रहा है। एसबीआई अपने ग्राहकों को कई बैंकिंग चैनल्स पर पेमेंट के लिए रिवॉर्ड पॉइंट देता है। हर प्वाइंट की वैल्यू 25 पैसे है। इसी का फायदा उठाकर अब कई धोखेबाज, लोगों को निशाना बना रहे हैं। चलिए इसके बारे में जानते हैं।
बैंक ने दी ये सलाह
एक्स पर एक पोस्ट में बैंक ने कहा है कि धोखेबाज एसबीआई रिवार्ड पॉइंट्स को रिडीम के लिए SMS और व्हाट्सएप पर APK और मैसेज भेज रहे हैं। पोस्ट में, एसबीआई ने साफ कहा है कि बैंक कभी भी SMS या व्हाट्सएप पर लिंक या Unwanted Apk नहीं भेजता है। एसबीआई अपने ग्राहकों को ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक करने या Unknown Files को डाउनलोड न करने की भी सलाह देता है। जो लोग नहीं जानते APK का मतलब क्या है तो उन्हें बता दें इसे एंड्रॉइड एप्लिकेशन पैकेज कहा जाता है। एपीके एक एप्लिकेशन फाइल है जिसका यूज एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम में डिवाइस पर इंस्टॉल करके किया जाता है।
ये भी पढ़ें : 5,700mAh की बैटरी के साथ आ रहा है Vivo का पहला फोल्डेबल फोन, Flipkart पर हुआ लिस्ट
वार्निंग मैसेज में SBI ने क्या कहा?
SBI ने अपने वार्निंग मैसेज में कहा है कि एसबीआई ग्राहक ध्यान दें: धोखेबाजों से सावधान रहें। यह देखा गया है कि धोखेबाज एसबीआई रिवॉर्ड पॉइंट्स को रिडीम के लिए एसएमएस या व्हाट्सएप पर APK और मैसेज भेज रहे हैं। कृपया ध्यान दें कि एसबीआई कभी भी एसएमएस या व्हाट्सएप पर लिंक या ऐसे ऐप्स शेयर नहीं करता। ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक न करें और ऐसी कोई भी फाइल डाउनलोड न करें।
तो सेफ रहकर कैसे रिडीम करें SBI रिवॉर्ड पॉइंट?
- इसके लिए सबसे पहले https://www.rewardz.sbi/ पर जाएं और “New User” ऑप्शन पर जाएं
- अपना एसबीआई रिवॉर्ड्ज ग्राहक आईडी एंटर करें
- अब अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मिले वन टाइम पासवर्ड को एंटर करें।
- अपने पर्सनल डिटेल्स वेरीफाई करें और रिडीम करें।
इन रिवॉर्ड पॉइंट्स का यूज आप Mall, मूवी टिकट, मोबाइल/DTH रिचार्ज, एयरलाइन टिकट, होटल बुकिंग और कई प्रोडक्ट एंड सर्विस में कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
6 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines