हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Discount On Smartphones: OnePlus, Vivo और Google के स्मार्टफोन पर करें पूरे 15 हजार रुपये की बचत, जानें सभी की कीमत और स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
Oneplus, Vivo और Google के स्मार्टफोन पर करें पूरे 15 हजार रुपये की बचत, जानें सभी की कीमत और स्पेसिफिकेशन

Discount On Smartphones: OnePlus, Vivo और Google के लेटेस्ट 5G मॉडल पर डिस्काउंट मिला रहा है। ये नए फीचर्स से लैस हैं जो प्रीमियम स्मार्टफोंस में मिलते हैं। इसमें लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्जन और प्रोसेसर है। अगर आप भी बजट में एक 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो OnePlus Vivo और Google के ये फोन सही ऑप्शन हैं। इसे ऑनलाइन खरीदने पर पूरे 15,000 रुपये तक की सेविंग कर सकते हैं।

इन स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट, बैंक ऑफर, एक्सचेंज बोनस और EMI के विकल्प उपलब्ध है। सभी ऑफर्स और डिस्काउंट अप्लाई करने के बाद आप आधे से भी कम कीमत में इसे खरीद पाएंगे।

यह भी पढ़ें: Instagram से डिलीट हो गई है फोटो, वीडियो तो ऐसे करें रिस्टोर

OnePlus 10R पर डिस्काउंट

OnePlus 10R फोन को अमेजन या फ्लिपकार्ट से खरीदने पर 10% का डिस्काउंट है। इसकी कीमत 38,999 रुपये है। लेकिन ऑफर में इसे 34,999 में बुक कर सकते हैं। आप पुराना स्मार्टफोन देकर एक्सचेंज बोनस का भी लाभ ले सकते हैं। लेकिन इसके लिए फोन के सभी डॉक्यूमेंट्स होने जरूरी हैं। इस फोन में 50MP + 2MP बैक और 16MP फ्रंट कैमरा है। ये दो स्टोरेज मॉडल 8,12GB और 128,256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ उपलब्ध है।

Vivo V27 5G स्मार्टफोन पर डिस्काउंट

Vivo V27 5G की कीमत 39,999 रुपये है। अमेजन पर इस फोन पर 19% डिस्काउंट है, यानी आपको केवल 32,225 रुपये खर्च करने होंगे। एक्सचेंज ऑफर में इसे मात्र 28,750 रुपये में खरीदने का मौका है। इसमें 50MP + 8MP + 2MP रियर और 50एमपी फ्रंट कैमरा है। ये मैजिक ब्लू और नोबल ब्लू 2 कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। इसके सबसे बड़ी विशेषता रिंग लाइट को तरह बैक में बैक में फ्लैश लाइट है, जिससे अंधेरे में भी वीडियो बना सकते हैं।

Google Pixel 6A पर डिस्काउंट ऑफर

फ्लिपकार्ट पर गूगल पिक्सल 6a स्मार्टफोन पर 38% तक डिस्काउंट है। रेगुलर कीमत 43,999 रुपये है, लेकिन ऑफर में इसकी कीमत मात्र 26,999 रुपये है। ये चॉक व्हाइट और चारकोल ब्लैक कलर ऑप्शन और 6GB रैम, 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ उपलब्ध है। इसमें 4410 mAh की बैटरी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें