Satya Nadella Podcast Dwarvesh Patel: माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्य नडेला ने हाल ही में कंपनी की सबसे बड़ी गलती को एक्सेप्ट किया है। यूट्यूबर द्वारकेश पटेल के साथ एक पॉडकास्ट के दौरान नडेला ने बताया कि माइक्रोसॉफ्ट की सबसे बड़ी गलती सर्च के डोमिनान्स को न पहचानना है। इसी का फायदा गूगल ने उठाया और आज वह सर्च इंजन का ‘King’ बन गया है। नडेला ने इसे एक बड़ा सबक भी बताया है। चलिए जानें माइक्रोसॉफ्ट के CEO ने और क्या क्या कहा…
नडेला ने क्या कहा?
पॉडकास्ट के दौरान नडेला ने बताया कि हम उस चीज से चूक गए, जो आज वेब पर सबसे बड़ा बिजनेस मॉडल बन गया है, क्योंकि हमने यह सोच लिया था कि वेब सिर्फ डिस्ट्रिब्यूटेड होने के लिए बना है। उन्होंने आगे बताया कि किसी ने नहीं सोचा था कि सर्च वेब को व्यवस्थित करने का सबसे प्रभावी तरीका होगा। उन्होंने एक्सेप्ट किया कि हमने इसे सही टाइम पर नहीं पहचाना, लेकिन गूगल ने इसे देखा और बेहतरीन तरीके से इम्प्लीमेंट किया।
एलन मस्क ने भी किया रियेक्ट
इस बीच, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने भी एक्स पर सत्य नडेला द्वारा शेयर की गई एक क्लिप पर रियेक्ट किया है। इस वीडियो में नडेला ने बताया है कि कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI भारतीय किसानों की कृषि में क्रांति ला रहा है। उन्होंने ये भी बताया कि किसान AI का इस्तेमाल कर अपनी उपज को कैसे बढ़ा रहे हैं। अब तक इस वीडियो को 7.2 मिलियन व्यूज मिले हैं और इस पर रियेक्ट करते हुए मस्क ने लिखा कि एआई सब कुछ बेहतर बनाएगा।
केमिकल की खपत होगी कम
नडेला ने अपने वीडियो में एक छोटे किसान का उदाहरण दिया जो बारामती को-ऑप का हिस्सा था। उन्होंने बताया कि हम इस पावरफुल टेक्नोलॉजी को छोटे किसानों तक पहुंचा सकते हैं, जिससे वे अपनी जमीन की उपज बढ़ा सकते हैं। इससे न सिर्फ केमिकल की खपत कम होगी, बल्कि पानी के बेहतर इस्तेमाल में भी मदद मिलेगी। किसानों ने जो रिजल्ट्स शेयर किए, वे सच में बेमिसाल थे।
संबंधित खबरें
Apple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 hr agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
3 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
4 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
4 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
21 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
23 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines