आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन्स केवल कम्युनिकेशन टूल नहीं हैं, बल्कि स्टेटस सिंबल भी हैं। अब ये हमारी लाइफ स्टाइल का अहम हिस्सा बन गए हैं। ऐसे में कंपनियां अक्सर अपने प्रोडक्ट को बेहतर बनाने की दिशा में काम करती हैं। 2022 में Apple ने अपने iPhone 14 सीरीज के साथ सैटेलाइट कम्युनिकेशन की सुविधा दी थी। इसकी मदद से आप बिना नेटवर्क के भी इमरजेंसी SOS मैसेज भेज सकते हैं।
इसके कुछ समय बाद गूगल और सैमसंग ने भी इस सुविधा को अपने डिवाइस में जोड़ा है। हालांकि, इस प्रीमियम फीचर को केवल कुछ ही डिवाइस में जोड़ा गया है। अब Apple इस टेक्नोलॉजी को और बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहा है। कंपनी SpaceX और T-Mobile के साथ मिलकर Starlink सैटेलाइट नेटवर्क के माध्यम से कनेक्टिविटी दे रही है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
क्या है सैटेलाइट कम्युनिकेशन?
Smartphone Satellite Communication: सैटेलाइट कम्युनिकेशन एक ऐसी तकनीक है जो मोबाइल फोन को सीधे सैटेलाइट नेटवर्क से जोड़ती है। जैसा कि हम जानते हैं कि मोबाइल नेटवर्क, सेल टावरों पर निर्भर करते हैं, जबकि सैटेलाइट कनेक्टिविटी में लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) में स्थित सैटेलाइट का उपयोग किया जाता है। यह तकनीक उन एरिया में भी कम्युनिकेशन की सुविधा देती है, जहां सेलुलर नेटवर्क उपलब्ध नहीं होता है।
सैटेलाइट कम्युनिकेशन के साथ नेटवर्क कवरेज न होने पर भी इमरजेंसी SOS मैसेज भेजने की सुविधा मिलती है। दूरस्थ क्षेत्रों में कनेक्टिविटी मिलती है, यानी जंगल, पहाड़, समुद्र और दुर्गम स्थानों में कम्युनिकेशन संभव है। फिलहाल केवल टेक्स्ट मैसेजिंग तक सीमित यह तकनीक भविष्य में वॉयस कॉल और डेटा ट्रांसमिशन तक एक्सटेंड हो सकती है।
किन स्मार्टफोन्स में टेक्नोलॉजी?
Apple iPhone 14 और इसके बाद के मॉडल Apple ने Globalstar के साथ पार्टनरशिप कर यह सुविधा पेश की, जो विशेष एंटेना के माध्यम से इमरजेंसी सेवाओं से कनेक्ट संपर्क करने की अनुमति देता है। इसके अलावा Google ने Skylo के सहयोग से Pixel 9 सीरीज में Satellite SOS सुविधा जोड़ी है। इसमें Samsung का Exynos 5400 मॉडेम शामिल है जो सैटेलाइट कनेक्टिविटी को बनाता है।
वहीं Samsung ने Galaxy S25 सीरीज में Qualcomm Snapdragon X80 5G मॉडेम के साथ सैटेलाइट कम्युनिकेशन के लिए जरूरी हार्डवेयर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी जल्द ही सैटेलाइट-आधारित SOS सुविधा शुरू कर सकती है।
इन टेलीकॉम कंपनियों ने अपनाई टेक्नोलॉजी?
अमेरिका में कई टेलीकॉम कंपनियां सैटेलाइट सर्विसेज के लिए सैटेलाइट कंपनियों के साथ पार्टनरशिप कर रही हैं। T-Mobile US और SpaceX कंपनियां Starlink सैटेलाइट नेटवर्क को चुनिंदा iPhones और Android डिवाइस के लिए सक्षम बनाने पर काम कर रही हैं। Verizon, Skylo के माध्यम से Google Pixel 9 के Satellite SOS फीचर को सक्षम कर रहा है।
भारत में सैटेलाइट कम्युनिकेशन
भारत में भी सैटेलाइट बेस्ड सेवाओं पर काम किया जा रहा है। इसके लिए Airtel ने OneWeb के साथ साझेदारी कर रही है। वहीं Jio ने SES के साथ मिलकर इस तकनीक पर काम करना शुरू कर दिया है। हालांकि, भारत में सैटेलाइट स्पेक्ट्रम अलॉटमेंट को लेकर विवाद जारी है। Starlink एडमिनिस्ट्रेशन अलॉटमेंट की मांग कर रहा है, जबकि Airtel और Jio इसे नीलामी प्रक्रिया से लागू करना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें – Google का सीनियर एंप्लाइज को खुद जॉब छोड़ने का ऑप्शन, एंड्राइड-पिक्सल लपेटे में
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
4 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
6 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
7 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
9 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines