Saste Plans: आजकल हर किसी के पास फोन है और इसका इस्तेमाल सभी कॉलिंग, डेटा समेत अन्य सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए करते हैं। ज्यादातर लोगों की तलाश ऐसे प्लान की रहती है जो अधिक वैधता के साथ कम कीमत में आते हों। ऐसे में कंपनी भी अपने ग्राहकों की मांग को देखते हुए ऐसे प्लान पेश करती रहती है जो कम कीमत में अधिक बेनिफिट्स के साथ आते हों।
रिलायंस जियो (Reliance Jio), एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) जैसे टेलीकॉम कंपनियां एक दूसरे को टक्कर देने के लिए अलग-अलग कीमत के प्लानों को पेश करती है। इनमें कई प्लान करीब 3 महीने यानी 84 दिनों की वैधता (84 Days Validity Plans) के साथ भी आते हैं जिनकी कीमत बेनिफिट्स के आगे बेहद कम होती है। आइए आपको 84 दिनों की वैधता के साथ आने वाले सस्ते प्लानों (Cheapest Plans) के बारे में बताते हैं।
Vodafone Idea 84 Days Validity Plan
वोडाफोन आइडिया का नाम भले ही टेलीकॉम कंपनियों में तीसरे नंबर पर आता हो, लेकिन ये भी अपने ग्राहकों को बेहतरीन रिचार्ज प्लान ऑफर करता है। बात करें वीआई के 84 दिनों की वैधता वाले प्लान की तो सिर्फ 459 रुपये में आप 6जीबी इंटरनेट की सुविधा हासिल कर सकते हैं। ये प्लान उन लोगों के लिए बड़ा ही काम का है जो एक साथ दो सिम कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। इस प्लान के साथ डेटा और 1000 sms की सुविधा दी जाती है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ भी शामिल है। इसके अलावा अन्य कीमत के साथ भी प्लान हैं जो अपने बेनिफिट्स के साथ महंगे हैं।
Jio 84 Days Validity Plan
जियो की ओर से 84 दिनों की वैधता के साथ 395 रुपये का एंट्री लेवल रिचार्ज प्लान ऑफर किया जाता है। इस प्लान के साथ लोकल और एसटीडी कॉल के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। इसके अलावा 6GB इंटरनेट डेटा और 1000 SMS का बेनिफिट भी दिया जाता है। साथ में जियो ऐप्स का फ्री एक्सेस भी मिलता है।
Airtel 84 Days Validity Plan
वोडाफोन और जियो की तरह एयरटेल के पास भी 84 दिनों की वैधता वाला सस्ता प्लान हैं। कंपनी की ओर से 455 रुपये का एंट्री लेवल रिचार्ज प्लान ऑफर किया जाता है। इस प्लान के साथ लोकल और एसटीडी कॉल के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा 900SMS और 6GB इंटरनेट डेटा की सुविधा भी दी जाती है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines