Sasta Recharge Plan under 150: मोबाइल फोन में रिचार्ज करना है? अगर हां, तो किसी तरह का प्लान आप देख रहे हैं? क्या आपको अधिक डाटा बेनिफिट वाला प्लान चाहिए या फिर किसी ऐसे रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं जो अधिक कॉलिंग बेनिफिट्स के साथ है या सिर्फ ऐसे प्लान की तलाश में है जो अधिक वैधता के साथ आता हो? तो ऐसे में आप 150 रुपये से कम कीमत वाला रिचार्ज प्लान देख सकते हैं।
टेलीकॉम की दुनिया में रिलायंस जियो (Reliance Jio), एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) का नाम सबसे पहले आता है, लेकिन आज हम जिस सस्ते रिचार्ज प्लान (Cheapest Recharge Plan) की बात कर रहे हैं वो सरकारी टेलीकॉम कंपनी का प्लान है।
जी हां, सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल की ओर से 60 दिनों की वैधता वाला सस्ता रिचार्ज प्लान पेश किया जाता है। इस प्लान के साथ आपको कॉलिंग और डाटा का फायदा लंबे समय तक मिल सकता है, आइए बीएसएनएल के 108 रुपये वाले रिचार्ज प्लान के बारे में जानते हैं।
BSNL Rs 108 Plan Benefits
बीएसएनएल के 108 रुपये वाले रिचार्ज प्लान के साथ आपको कॉलिंग, डाटा और मैसेज का फायदा 60 दिनों के लिए मिलेगा। अगर आपके पास दो सिम कार्ड है या किसी सस्ते प्लान की तलाश में हैं तो बीएसएनएल का 108 रुपये वाले प्लान सिलेक्ट कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- 151 रुपये में पाएं OTT समेत धांसू बेनिफिट्स!
बेनिफिट्स की डिटेल में बात करें तो आपको बीएसएनएल 108 रुपये वाले प्लान के साथ अनलिमिटेड लोकल कॉल का फायदा मिलता है। इसके अलावा रोजाना 1GB डाटा का फायदा मिलता है। इसके अलावा 500 SMS का फायदा भी 60 दिनों तक के लिए मिलता है। अगर आपका डाटा खत्म हो जाता है तो प्रति Mb के 25 पैसा का चार्ज देना होगा।
Cheapest Recharge Plan with 365 Days Validity
अगर आपको 1 साल की वैधता यानी 365 दिनों वाला रिचार्ज प्लान अपना है तो बीएसएनएल का प्लान ले सकते हैं। कंपनी की ओर से 365 दिनों की वैधता वाला रिचार्ज प्लान ऑफर किया जाता है जिसकी कीमत सिर्फ 321 रुपये है। इस प्लान के साथ मैसेज, कॉलिंग और डाटा का फायदा मिलता है।
BSNL Rs 312 Benefits in Hindi
बीएसएनएल के साथ 312 रुपये में कुल 15GB डाटा का फायदा मिलता है। इसके अलावा प्लान के साथ कॉलिंग और SMS का फायदा भी दिया जाता है। अगर आप कंपनी का 1 दिन की वैधता वाला प्लान अपनाना चाहते हैं तो 16 रुपये में आपको 2GB डाटा का फायदा मिलता है।
ये भी पढ़ें- सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान, नंबर चालू रखने के लिए बेस्ट!
वहीं, अगर जियो की बात करें तो कंपनी की ओर से 395 रुपये (Jio Rs 95 Plan) में 84 दिनों की वैधता के साथ कुल 6GB डाटा का फायदा दिया जाता है। जबकि, एयरटेल के 455 रुपये वाले प्लान (Airtel Rs 455 Plan) के साथ 84 दिनों की वैधता और कुल 6GB डाटा का फायदा मिलता है। दोनों ही रिचार्ज प्लान कॉलिंग और SMS बेनिफिट्स के साथ आते हैं।
संबंधित खबरें
Flipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
1 hr agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
17 hrs agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
19 hrs agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
21 hrs agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
22 hrs agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
1 day agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
1 day agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
2 days agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines