Sanchar Saathi: अब गुम हुआ मोबाइल ढूंढना आसान हो गया है। भारत सरकार ने हाल ही में एक नया पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल के जरिए देश के लाखों लोग अपने खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रैक कर पाएंगे। यह पोर्टल पूरे देश में अपनी सेवाएं देगा और सभी मोबाइल नेटवर्क्स तथा दूरसंचार सर्किल्स में खोई या चोरी हुए मोबाइल्स को ट्रैक करने का काम करेगा।
यह भी पढ़ें: Smartphone Tips: अपने फोन में अभी करें ये सेटिंग्स, खूब लंबा चलेगी फोन की बैटरी
फिलहाल दिल्ली और मुंबई में काम कर रहा है यह पोर्टल (Sanchar Saathi Portal)
आधिकारिक जानकारी के अनुसार फिलहाल यह पोर्टल केवल दिल्ली और मुंबई सर्किल्स में ही काम कर रहा है। पोर्टल को एक्सेस करने के लिए www.sancharsathi.gov.in विजिट करना होता है। इसके बाद आपको अपने गुम हुए मोबाइल को खोजने के लिए यहां दिए गए दिशानिर्देश फॉलो करने होंगे। इसकी सहायता से अभी तक लगभग 4,70,000 खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक किया जा चुका है। साथ ही, इस पोर्टल के माध्यम से 2,40,000 से अधिक मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक ट्रैक किया जा चुका है। इसके अलावा पोर्टल के जरिए लगभग 8,000 फोन भी बरामद किए जा चुके हैं।
सिम कार्ड ब्लॉक करने की भी सुविधा मिलेगी
इस पोर्टल के जरिए मोबाइल यूजर्स अपने सिम कार्ड नंबर तक भी पहुंच सकेंगे। साथ ही अगर किसी को मोबाइल मालिक की आईडी के माध्यम से सिम का उपयोग करते हुए पाया जाता है तो उसे ब्लॉक भी करवा सकेंगे।
संबंधित खबरें
अब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
11 hrs agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
14 hrs agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
1 day agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 day agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 day agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
3 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines