Sanchar Saathi App: फ्रॉड या धोखाधड़ी वाले कॉल्स से निजात दिलाने के लिए सरकार ने एक और खास ऐप लॉन्च कर दिया है। सरकार ने कुछ वक्त पहले TRAI DND 3.0 के नाम से एक ऐप पेश किया था जिसकी मदद से आप अनचाहे नंबर से आने वाली कॉल्स और मैसेज को ब्लॉक कर सकते हैं लेकिन अब दूरसंचार विभाग यानी DoT ने संचार साथी ऐप के नाम से एक नया ऐप लॉन्च कर दिया है, जो साइबर फ्रॉड, फेक कॉल्स और मोबाइल सिक्योरिटी से जुड़ी कई समस्याओं को हल करेगा।
इस ऐप को केंद्रीय संचार विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक खास प्रोग्राम में पेश किया। यह ऐप मोबाइल यूजर्स को अपने फोन से ही साइबर क्राइम की शिकायत दर्ज करने और मोबाइल से जुड़ी अन्य किसी समस्या के लिए खास सुविधा देता है।
संचार साथी ऐप क्यों है इतना खास?
दरअसल, इस संचार साथी ऐप का उद्देश्य स्मार्टफोन यूजर्स को सेफ और अवेयर करना है। बता दें कि इससे पहले 2023 में सरकार ने संचार साथी पोर्टल भी पेश किया था, जो फेक कॉल्स और मैसेज की शिकायत करने, खोए हुए डिवाइस का IMEI नंबर ब्लॉक करने और आधार से जुड़े मोबाइल नंबर की जानकारी समेत कई कामों में मदद करता है। अब इसी पोर्टल का इस्तेमाल आप मोबाइल ऐप के जरिए कर सकते हैं जो आपका ‘सच्चा साथी’ बनेगा।
संचार साथी ऐप के ये हैं 5 फायदे
- साइबर फ्रॉड की शिकायत: इस ऐप के जरिए यूजर्स किसी भी फेक कॉल, फेक मैसेज या साइबर क्राइम की शिकायत मिनटों में कर सकते हैं।
- IMEI नंबर ब्लॉक: इतना ही नहीं इस ऐप से आप खोए हुए डिवाइस फोन का IMEI नंबर ब्लॉक करके इसे गलत इस्तेमाल से बचाया जा सकता है।
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर: यही नहीं ऐप का इस्तेमाल करके आप यह चेक कर सकते हैं कि आपके आधार कार्ड से कौन-कौन से मोबाइल नंबर लिंक हैं।
- फ्रॉड से बचाएगा: Unknown Calls और मैसेज से जुड़ी समस्याओं को हल करने में ये ऐप आपकी काफी मदद कर सकता है।
- सेफ और इस्तेमाल करना भी आसान: इस ऐप का इस्तेमाल करना भी काफी आसान है और ये मोबाइल सिक्योरिटी को काफी बढ़ावा देता है।
ये भी पढ़ें : महंगे फोन छोड़ो… Realme ने लॉन्च किए दो सस्ते रंग बदलने वाले फोन, फीचर्स देखकर हो जाएंगे दीवाने!
कैसे डाउनलोड करें संचार साथी ऐप?
- सबसे पहले अपने डिवाइस के Google Play Store या Apple App Store में जाएं।
- आप इस ऐप को संचार साथी की वेबसाइट पर जा कर वहां मौजूद QR कोड को स्कैन करके भी डाउनलोड कर सकते हैं।
- प्ले स्टोर पर Sanchar Saathi App सर्च करते ही आपको ये ऐप सबसे ऊपर दिख जाएगा।
- अब इस ऐप को इंस्टॉल कर लें। अब यहां आप अपना मोबाइल नंबर एंटर करके लॉगिन कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
13 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
14 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
17 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
18 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
19 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines