दिग्गज दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung Electronics ने कलर ब्लाइंड दर्शकों के लिए अपने 2023 टीवी और मॉनिटर लाइनअप पर ‘सीकलर्स’ मोड को जोड़ने की घोषणा की है। जिसमें नियो क्यूएलईडी, क्यूएलईडी, ओएलईडी, स्मार्ट मॉनिटर और जी95एससी गेमिंग मॉनिटर शामिल हैं। कंपनी ने रविवार को लिखी गई एक ब्लॉगपोस्ट में कहा कि नया एक्सेसिबिलिटी फीचर कलर ब्लाइंडनेस की गंभीरता और विभिन्न कलर सेटिंग्स प्रदान करता है, जो लोगों को एक बेहतर अनुभव देगा।
नया फीचर ऐसे करेगा काम
नया मोड नौ पिक्चर प्रीसेट प्रदान करता है ताकि यूजर्स उस विकल्प का चयन कर सकें, जो उनके लिए सबसे उपयुक्त है। यह फीचर लाल, हरे और नीले स्तरों को एडजेस्ट करता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि दर्शक सीवीडी के प्रकार के आधार पर स्क्रीन पर रंगों को आसानी से अलग कर सकें। कंपनी ने कहा कि इसे मूल रूप से 2017 में एक एप्लिकेशन के रूप में जारी किया गया था।
यह भी पढ़ें: Google पर मिलेगा “Perspectives” फिल्टर, ज्यादा बेहतर तरीके से कर पाएंगे सर्च
उल्लेखनीय है कि सीकलर्स सीवीडी वाले लोगों को उनकी स्क्रीन का आनंद लेने में मदद करता है। टीवी और मॉनिटर पर एक्सेसिबिलिटी मेनू में एकीकरण के कारण दर्शकों के लिए इस फीचर तक पहुंचना अब आसान हो गया है।
Samsung Electronics में विज़ुअल डिस्प्ले बिजनेस के कार्यकारी उपाध्यक्ष सेओक्वू जेसन योंग ने कहा कि हम कलर ब्लाइंडनेस और कम दृष्टि वाले व्यक्तियों की सहायता के लिए अपने 2023 टीवी और मॉनिटर लाइनअप में सीकलर्स और रेलुमिनो मोड सहित अतिरिक्त एक्सेसिबिलिटी फीचर्स को पेश करने के लिए रोमांचित हैं। ‘स्क्रीन्स एवरीव्हेयर स्क्रीन्स फॉर ऑल’ के दृष्टिकोण के तहत हम इनोवेशन करना जारी रखेंगे और एडजेस्ट तकनीकों को अपने कस्टमर्स के करीब लाएंगे।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
14 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
15 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
18 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
19 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
21 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines