How to Use Samsung Wallet: आजकल स्मार्टफोन केवल कॉलिंग या मैसेजिंग तक ही सीमित नहीं है, बल्कि आप इस डिवाइस से आज कई काम मिनटों में कर सकते हैं। बैंकिंग से लेकर शॉपिंग और ऑनलाइन फूड आर्डर करने तक, अब यह आपका डिजिटल वॉलेट और क्रेडिट कार्ड भी बन सकता है। जी हां, सैमसंग अपने फोन में एक खास वॉलेट की सुविधा देता है जिसकी मदद से आप अपने फोन को पेमेंट के लिए यूज कर सकते हैं और इसे क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड में बदल सकते हैं। यह प्रोसेस काफी आसान और सुरक्षित है। इससे आप फोन को कार्ड मशीन से टच करके आसानी से पेमेंट कर सकते हैं। चलिए इसके बारे में जानें…
क्या है Samsung Wallet?
जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि सैमसंग वॉलेट एक डिजिटल वॉलेट ऐप है, जिसमें आप अपने क्रेडिट और डेबिट कार्ड को पहले से सेव करके रख सकते हैं। इसके बाद, NFC यानी Near Field Communication टेक्नोलॉजी के जरिए फोन को टर्मिनल पर टच करके पेमेंट कम्पलीट कर सकते हैं।
कैसे करें Samsung Wallet का इस्तेमाल?
Samsung Wallet में अपने कार्ड को ऐड करना काफी आसान है।
- सबसे पहले इसके लिए अपने डिवाइस में Samsung Wallet ऐप डाउनलोड करें।
- इसके बाद साइन इन करें और अपने Samsung अकाउंट से लॉग इन करें।
- ऐप ओपन करके ‘Add Card’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अपने क्रेडिट या डेबिट कार्ड की डिटेल जैसे कार्ड नंबर, एक्सपायरी डेट और CVV एंटर भरें।
- अब कार्ड को वेरिफाई करने के लिए OTP एंटर करें।
- इसके बाद अपने डिवाइस का NFC ऑन कर लें।
- सेट डिफॉल्ट पेमेंट ऑप्शन को Samsung Wallet में सेट करें।
Samsung Wallet से कैसे करें पेमेंट?
एक बार Samsung Wallet में कार्ड ऐड हो जाने के बाद, पेमेंट करना भी काफी आसान है।
- इसके लिए सबसे Samsung Wallet ओपन करें और कार्ड सेलेक्ट करें।
- अब NFC के जरिए टर्मिनल पर फोन को टच करें।
- पेमेंट कंफर्म होने के बाद स्क्रीन पर मैसेज दिख जाएगा।
- यह सुविधा सिर्फ सैमसंग यूजर्स के लिए है या आप सैमसंग वॉच से किसी भी अन्य Android फोन में इसका यूज कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : iPhone 17 और iPhone SE 4 का डिजाइन लीक! आधी कीमत पर सबसे महंगे iPhone वाला फील
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
4 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
5 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
8 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
9 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
11 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines