Samsung Upcoming Smartphones: सैमसंग भारत में अपने 5G स्मार्टफोन लाइनअप को पेश करने की तैयारी कर रहा है, जिसमें चार नए मॉडल गैलेक्सी A06, गैलेक्सी F06, गैलेक्सी F16 और गैलेक्सी M16 लॉन्च किए जाएंगे। इन डिवाइस के लिए सपोर्ट पेज हाल ही में सैमसंग की ऑफिशियल भारतीय वेबसाइट पर लाइव हुए हैं, जो संकेत देते हैं कि इनकी रिलीज बहुत जल्द होने वाली है। हालांकि कंपनी ने अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है, लेकिन इन पेज के साथ ही कई सर्टिफिकेशन और बेंचमार्क लिस्टिंग से यह कंफर्म हो गया है कि लॉन्च जल्द ही होने वाला है।
इन मॉडल नंबर के साथ हुए स्पॉट
इन डिवाइस के मॉडल नंबर SM-A066B/DS जो गैलेक्सी A06, SM-E066B/DS जो गैलेक्सी F06, SM-E166P/DS जो गैलेक्सी F16 और SM-M166P/DS जो गैलेक्सी M16 है। इन मॉडल नंबर्स को पहले भारतीय मानक ब्यूरो यानी BIS की वेबसाइट पर देखा गया था, जो भारत में लॉन्च होने की संभावना का संकेत देता है। इसके अलावा, गैलेक्सी A06 और गैलेक्सी F06 को ब्लूटूथ SIG डेटाबेस पर भी स्पॉट किया गया है, जिससे 2G, 3G, 4G LTE और 5G कनेक्टिविटी के साथ-साथ ब्लूटूथ और WLAN एबिलिटी होने की उम्मीद है।
पहली बार इस लाइनअप में मिलेगा 5G
गैलेक्सी A06 को सैमसंग की बजट A0x सीरीज में पेश किया जाएगा, यह पहली बार है जब इस लाइनअप में 5G डिवाइस पेश किया जाएगा। हाल ही में गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला है कि फोन लेटेस्ट एंड्रॉइड 15 के साथ आ सकता है, जिसे 4GB रैम और मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। गीकबेंच 6 पर डिवाइस ने सिंगल-कोर परफॉरमेंस में 731 और मल्टी-कोर परफॉरमेंस में 1,816 स्कोर किया है।
ये भी पढ़ें : Flipkart Sale में इन 5 स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट! बस आखिरी 4 दिन और
गैलेक्सी F16 और गैलेक्सी M16 के संभावित फीचर्स
गैलेक्सी F16 और गैलेक्सी M16 के लिए, इन डिवाइस को गैलेक्सी A16 का रीब्रांडेड वर्जन माना जा रहा है, जिसे पिछले साल अक्टूबर में भारत में लॉन्च किया गया था। अगर यह सच साबित होता है, तो दोनों फोन में 6.7-इंच FHD+ डिस्प्ले, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट, 8GB रैम और 50-मेगापिक्सल के प्राइमरी रियर के साथ ट्रिपल-कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जा सकता है।
डिवाइस में 13-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा, 5,000mAh की बैटरी और डुअल-बैंड वाई-फाई का सपोर्ट मिल सकता है। दिलचस्प बात यह है कि गैलेक्सी A06 का 4G वैरिएंट सितंबर 2024 में भारत में लॉन्च किया गया था, जिसमें मीडियाटेक हीलियो G85 चिपसेट, 25W चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी और 50-मेगापिक्सल का डुअल-रियर कैमरा सिस्टम है।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
14 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines