Samsung Trolls Apple During Launch Of iPhone 16 Series: एप्पल ने 9 सितंबर को साल का सबसे बड़ा इवेंट होस्ट किया जहां कंपनी ने अपनी नई iPhone 16 सीरीज को लॉन्च किया, लेकिन इस इवेंट के बाद, Apple के सबसे बड़े कॉम्पिटिटर Samsung ने ट्विटर पर एप्पल के खूब मजे लिए। दरअसल, इन दिनों कई बड़ी कंपनियां रेगुलर फोन्स के मुकाबले फोल्डेबल स्मार्टफोन्स पर ज्यादा फोकस कर रही हैं। फोल्डेबल स्मार्टफोन की इस रेस में कहीं न कहीं इस वक्त सैमसंग सबसे ऊपर बना हुआ है। वहीं कल के इवेंट में भी एप्पल ने किसी तरह के कोई फोल्डेबल डिवाइस के बारे में बात नहीं की। इसी को देखते हुए सैमसंग भी मजे लेने पहुंच गया।
‘फोल्ड हो जाए तो हमें बताना…’
Samsung ने Apple को इसलिए छेड़ा क्योंकि Apple ने अभी तक कोई फोल्डेबल फोन नहीं बनाया है, जबकि Samsung इस सेगमेंट में काफी आगे है। साथ ही, Samsung ने Apple की नई AI टेक्नोलॉजी पर भी सवाल उठाए। दरअसल, Samsung ने अपने X अकाउंट से ट्वीट करते हुए मजेदार अंदाज में एप्पल से कहा है कि जब यह फोन फोल्ड हो जाए तो हमें बताना। जिसके बाद कुछ यूजर्स तो अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे। Samsung को लगता है कि Apple के नए फोन भी पुराने मॉडल्स की तरह ही हैं।
AI पर भी उठाए सवाल
इतना ही नहीं Samsung ने एप्पल के AI पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि हो सकता है कि हमने आपकी AI से कुछ ज्यादा ही एक्सपेक्टेशंस रख ली थी।” इसका मतलब था कि Samsung को लगता है कि Apple की नई AI टेक्नोलॉजी उतनी अच्छी नहीं है जितनी Apple कहता है।जिसके बाद अंत में Samsung ने कहा हमें अभी भी इंतजार है…”
एप्पल भी लाएगा फोल्डेबल फोन?
अब ये देखना दिलचस्प होगा कि एप्पल इसका जवाब किस तरह देता है। हालांकि काफी वक्त से ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि Samsung, Motorola और Google की तरह एप्पल भी नए फोल्डेबल फोन पर काम कर रहा है लेकिन इसके लॉन्च से जुड़ी अभी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
19 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
22 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines