हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

iPhone के ये फीचर्स आपके स्मार्टफोन में नहीं तो न लें टेंशन; ऐसे भी कर सकते हैं इस्तेमाल

वर्तमान में AI गेम-चेंजर की तरह उभरता जा रहा है। Samsung और Apple iPhone अपने गैजेट्स में एडवांस लेवल पर एआई फीचर्स को इंटीग्रेट कर रहे हैं। ये यूजर एक्सपीरियंस को बढ़ाते हैं और मोबाइल को पॉवरफुल गैजेट बनाते हैं।

विज्ञापन

मोबाइल फोन इंडस्ट्री में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) गेम-चेंजर बनकर उभरा है। सैमसंग और एप्पल कंपनी अपने गैजेट्स में एडवांस लेवल के एआई फीचर्स को इंटीग्रेट कर रही हैं। आइए समझते हैं कि इन कंपनियों के एआई फीचर्स कितने खास हैं और ये आपका काम कैसे आसान बना सकते हैं? अगर आपके मोबाइल में यह फीचर्स नहीं हैं तो भी कैसे इन फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं?

1. Samsung (सैमसंग)

सर्कल टू सर्चः गूगल के फीचर की तरह इससे भी यूजर स्क्रीन पर कुछ भी सर्कल करके सर्च कर सकते हैं।

लाइव ट्रांसलेटः फोन कॉल्स और व्यक्तिगत बातचीत के दौरान यह फीचर भाषाओं के बीच रियल-टाइम ट्रांसलेशन का सकता है। भाषायी बाधाओं को पार करने में मदद करता है।

राइटिंग असिस्टः यह टूल मैसेजिंग में टोन एडजस्टमेंट और ट्रांसलेशन का सुझाव देता है। अलग-अलग रेफरेंस पर भाषाओं में बातचीत को आसान बनाता है।

फोटो एडिटिंग फीचर्सः गैलेक्सी फोन के ऑब्जेक्ट एरेजर और री-मास्टर जैसे AI पावर्ड टूल्स किसी भी फोटो को प्रोफेशनल तरीके से एडिट कर सकते हैं।

स्मार्ट सुझावः यह फीचर गैलेक्सी AI यूजर्स के व्यवहार के आधार पर व्यक्तिगत सुझाव देता है और यूजर्स के एक्सपीरिंयस को बढ़ाता है।

2. Apple iPhone (एप्पल आईफोन)

राइटिंग टूल्सः ये टूल्स मेल, मैसेज, नोट्स और पैसेज जैसे ऐप्स में टेक्स्ट को री-राइट करने, प्रूफ रीडिंग करने और किसी डॉक्यूमेंट की समरी बनाने में मदद करते हैं।

एन्हांस्ड सिरीः नया सिरी यूजर्स के प्रश्नों को बेहतर तरीके से समझती है। ऑनस्क्रीन बातचीत की सुविधा देती है और बोलने की बजाय टाइप करने का अनुमति देती है।

नोटिफिकेशनः एप्पल इंटेलिजेंस ग्रुप चैट्स या ईमेल सीरीज से नोटिफिकेशन थ्रेड्स को संक्षिप्त ओवरव्यू में समरी कर सकता है।

इमेज सर्चः यूजर अपनी फोटो लाइब्रेरी में सेव फोटो को उसकी डिटेल के जरिए आसान तरीके से सर्च कर सकते हैं। जैसे पार्क में मेरे डॉगी की फोटो ढूंढो, ऐसे में इमेज सर्च डॉगी की पार्क वाली फोटो सामने ला देगा।

प्राइवेसीः एप्पल प्राइवेसी पर सबसे ज्यादा जोर देता है। एप्पल इंटेलिजेंस कई फीचर्स के लिए ऑन-डिजाइन प्रोसेसिंग के जरिए हर एक यूजर के डेटा को सेफ रखता है।

अगर नहीं हैं ये फीचर्स तो भी न लें टेंशन

फोटो एडिटिंगः एडोब लाइफ स्टाइल, पिक्सलर या कैनवा इंस्टॉल कर सकते हैं।

ट्रांसलेशनः गूगल ट्रांसलेट और माइक्रोसॉफ्ट ट्रांसलेट रियल-टाइम ट्रांसलेशन सर्विस देते हैं।

वर्चुअल असिस्टेंट्सः गूगल असिस्टेंट्स और अमेजन अलेक्सा को वर्चुअल असिस्टेंट के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

चैटबॉटः ChatGPT, Gemini और Grok से राइटिंग, फोटो और कई काम कर सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें