Samsung S23 Ultra Price in India: दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन मेकर सैमसंग ने पिछले साल भारत में अपने गैलेक्सी S23 लाइनअप में गैलेक्सी S23 अल्ट्रा को पेश किया था। हालांकि कंपनी ने इसका अपग्रेड मॉडल गैलेक्सी S24 अल्ट्रा भी लॉन्च कर दिया है। वहीं, इसी के साथ अब पुराना मॉडल ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनल्स पर भारी छूट के साथ खरीदने के लिए उपलब्ध है।
गैलेक्सी S23 अल्ट्रा अभी Amazon पर 90,000 रुपये से कम में मिल रहा है। स्मार्टफोन गैलेक्सी AI अपडेट के साथ आता है और कीमत के हिसाब से इसमें कई प्रीमियम फीचर्स और S Pen सपोर्ट मिलता है। अगर आप फ्लैगशिप सैमसंग डिवाइस खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो चलिए फोन पर मिल रहे खास ऑफर पर एक नजर डालते हैं…
Samsung S23 Ultra की कीमत
सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा का 12GB + 256GB वेरिएंट 88,000 रुपये में लिस्टेड है, जो इसकी लॉन्च कीमत से 61 हजार रुपये सस्ता है। बेस वैरिएंट तीन कलर ऑप्शन क्रीम, फैंटम ब्लैक और ग्रीन में आता है। खरीदारी को आसान बनाने के लिए आप नो-कॉस्ट EMI ऑफर भी ले सकते हैं। साथ ही, डिवाइस पर एक्सचेंज ऑफर के जरिए 25,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।
Samsung S23 Ultra के स्पेसिफिकेशन
S23 अल्ट्रा में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.8-इंच डायनामिक AMOLED 2X QHD+ स्क्रीन मिलती है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट है। डिजाइन की बात करें तो S23 अल्ट्रा में मेटैलिक फ्रेम और ग्लास बैक है। जबकि फोन Android 13 के साथ पेश किया गया था, लेकिन अभी Android 14 पर बेस्ड One UI 6.1 पर चल रहा है।
ये भी पढ़ें : Elon Musk ने WhatsApp को बताया ‘Spyware’, मामला जानकर आप भी पकड़ लेंगे माथा!
बड़ी बैटरी शानदार कैमरा
डिवाइस में 45W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है। कैमरा की बात करें तो डिवाइस में 200MP OIS + 12MP + 10MP + 10MP रियर कैमरा और 12MP सेल्फी शूटर है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, NFC और USB 3.2 Gen 1 पोर्ट है। इसके अलावा फोन में एक अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट रीडर भी दिया गया है।
संबंधित खबरें
फोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
5 hrs agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
6 hrs agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
8 hrs agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
10 hrs agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
1 day agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
1 day agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
2 days agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
2 days agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
2 days agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines