Flipkart Sale Discount on Samsung S23 FE 5G: फ्लिपकार्ट पर इन दिनों बिग बचत डेज सेल चल रही है जो 13 नवंबर तक चलेगी। सेल के दौरान कई गैजेट्स पर बंपर छूट मिल रही है। इसी दौरान सैमसंग का एक डिवाइस तो आधी कीमत पर मिल रहा है। जी हां, पिछले साल लॉन्च हुए SAMSUNG Galaxy S23 FE पर कंपनी सीधे 45 हजार का डिस्काउंट दे रही है। फोन को बिना किसी ऑफर के आप 34,999 रुपये में अपना बना सकते हैं। चलिए इस डील के बारे में जानें
Samsung Galaxy S23 FE पर डिस्काउंट ऑफर
फ्लिपकार्ट पर अभी सैमसंग का S23 FE 34,999 रुपये (8GB + 128GB) में खरीदने के लिए उपलब्ध है। जबकि फोन का 8GB + 256GB वेरिएंट 37,999 रुपये में बिक रहा है। इसे चार कलर ऑप्शन क्रीम, पर्पल, ग्रेफाइट और मिंट में लिस्ट किया गया है।
खरीदार फोन पर Flipkart Axis Bank Credit Card के जरिये एक्स्ट्रा 5% की छूट ले सकते हैं। कंपनी डिवाइस का कुल 20 से 30 हजार रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी दे रही है। डील को आसान बनाने के लिए आप नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी देख सकते हैं। चलिए फोन के फीचर्स भी जान लेते हैं।
Samsung Galaxy S23 FE के स्पेसिफिकेशन
गैलेक्सी S23 FE में गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ 6.4-इंच FHD+ डायनामिक AMOLED 2X 120Hz डिस्प्ले है। डिवाइस एक ऑक्टा-कोर सैमसंग Exynos 2200 चिपसेट को सपोर्ट करता है। जबकि लॉन्च के समय डिवाइस में Android 13 था, लेकिन अभी ये फोन एंड्रॉइड 14 पर आधारित वन यूआई 6.1 अपडेट के साथ चल रहा है।
ये भी पढ़ें : न बैटरी खत्म होगी, न फोटो ब्लर होगी…Vivo सबकी बजा देगा ‘पुंगी’; आ रहे हैं 3 नए फोन
IP68-रेटेड स्मार्टफोन में 25W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग के साथ 4,500mAh की बैटरी मिलती है। कैमरा की बात करें तो डिवाइस में 50MP OIS मेन + 12MP अल्ट्रा वाइड + 8MP टेलीफोटो रियर और 10MP सेल्फी कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो, हैंडसेट वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी और एक यूएसबी 3.2 जेन 1 टाइप-सी पोर्ट ऑफर करता है।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
19 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines