Samsung S21 FE Price Drop: दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन मेकर सैमसंग ने पिछले साल भारत में अपने फैंस के लिए स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ सैमसंग गैलेक्सी S21 FE 5G को लॉन्च किया था। कंपनी ने उस वक्त इसे 50,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया था, लेकिन अब यह फ्लिपकार्ट पर भारी छूट के साथ उपलब्ध है।
अगर आप 30,000 रुपये से कम कीमत वाले ब्रैकेट में कोई डिवाइस खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज हम आपको S21 FE पर मिल रहे इस शानदार ऑफर के बारे में बताएंगे और इस बात का जवाब भी देंगे कि क्या आपको लॉन्च के लगभग एक साल बाद डिवाइस खरीदना चाहिए या नहीं।
सैमसंग S21 FE की भारत में कीमत
स्नैपड्रैगन 888 के साथ सैमसंग गैलेक्सी S21 FE 5G (8GB + 128GB) फ्लिपकार्ट पर 29,999 रुपये में बिना किसी ऑफर के लिस्टेड है। डिवाइस के ग्रेफाइट और नेवी कलर पर कंपनी ये शानदार ऑफर दे रही है। फ्लिपकार्ट पेज के अनुसार इस फोन को खरीदने पर आप 40 हजार रुपये तक बचा सकते हैं। अन्य ऑफर्स की बात करें तो एक्सचेंज ऑफर के जरिए डिवाइस पर 26,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है। जो इस डील को सबसे जबरदस्त बना देता है। चलिए अब जानें की आपको इसे खरीदना चाहिए या नहीं…
क्या आपको 2024 में Galaxy S21 FE खरीदना चाहिए?
सैमसंग S21 FE में 6.4 इंच की डायनामिक AMOLED 2X 120Hz स्क्रीन देखने को मिलती है। डिवाइस Android 13, 4,500mAh की बैटरी, 12MP + 12MP + 8MP का रियर कैमरा, 32MP का सेल्फी कैमरा और IP68 रेटिंग के साथ आता है। 2023 में लॉन्च होने वाला ये फोन कुछ यूजर्स को पुराना लग सकता है। साथ ही, लेटेस्ट FE एक बेहतर डील हो सकता है क्योंकि इसकी कीमत भारत में से ऑफर और एक्सचेंज के साथ 35,000 रुपये से कम हो जाती है, जिससे यह कुल मिलाकर एक बेहतर ऑप्शन बन जाता है।
2024 में कितना बेहतर ये डिवाइस?
इसके अलावा, अगर आप लेटेस्ट प्रीमियम फीचर्स के साथ जाना चाहते हैं तो सैमसंग का Galaxy F55 और M55 एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। हालांकि S21 FE डेली यूज और हैवी गेमिंग के लिए अभी भी बेस्ट है लेकिन अगर आप दिनभर गेमिंग करते हैं तो POCO F6, Realme GT 6T, OnePlus 11R भी खरीद सकते हैं। वहीं अगर आप IP68 रेटिंग और वायरलेस चार्जिंग के साथ जाना चाहते हैं, तो आप मोटोरोला एज 50 प्रो भी खरीद सकते हैं।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
14 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
17 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines