Samsung QLED 4K 2024 TV Launch Price: सैमसंग ने भारत में आज यानी 10 जून को अपनी 2024 QLED 4K टीवी लाइन में नए टीवी लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इस लाइन में तीन टीवी पेश किए हैं। इस टीवी की शुरुआती कीमत 65,990 रुपये से शुरू होती है और ये कई हाई-एंड फीचर्स के साथ आते हैं। इस सीरीज के टीवी तीन साइज 55-इंच, 65-इंच और 75-इंच में उपलब्ध हैं। आप इन्हें Amazon.in और Samsung.com से खरीद सकते हैं।
मिलेगी खास साउंड टेक्नोलॉजी
क्वांटम डॉट और क्वांटम HDR के साथ, नई QLED 4K टीवी सीरीज अपने क्वांटम प्रोसेसर लाइट 4K की बदौलत 100% कलर वॉल्यूम ऑफर करते हैं। कंपनी के अनुसार, इसमें Q-सिम्फनी साउंड टेक्नोलॉजी, डुअल LED, गेमिंग के लिए मोशन एक्सेलेरेटर और पैनटोन वैलिडेशन भी शामिल है। इसमें यूजर्स हाई-रिज़ॉल्यूशन 4K कंटेंट का मजा ले सकते हैं।
सिक्योरिटी के लिए सैमसंग नॉक्स
इसके अलावा, सीरीज में सैमसंग की टीवी प्लस सर्विस भी मिलेगी, जो 100 से ज्यादा कॉम्प्लीमेंट्री चैनल ऑफर करती है। इसके अलावा, कंपनी ने कहा कि इसमें टॉप नौच सिक्योरिटी के लिए सैमसंग नॉक्स दिया गया है और इसका बिल्ट-इन मल्टी वॉयस असिस्टेंट आपको बेहतर कनेक्टिविटी ऑफर करता है।
ये भी पढ़ें : iPhone में AI से लेकर नए OS तक, Apple आज करेगा कई बड़ी घोषणाएं
आवाज से करें कंट्रोल
कंपनी का कहना है कि इसमें एक डेडिकेटेड गेमिंग मोड भी मिलता है जिसमें ऑटो गेम मोड (ALLM), सुपर अल्ट्रा वाइड गेम व्यू, गेम मोशन प्लस और HGiG मिलता है और यह Tizen स्मार्ट टीवी OS पर चलता है। इसमें एलेक्सा, गूगल असिस्टेंट और बिक्सबी वॉयस असिस्टेंट मिलता है। जिसकी मदद से आप टीवी को अपनी आवाज से कंट्रोल कर सकते हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो, टीवी रेंज में ब्लूटूथ v5.2; वाई-फाई 5, eARC/ARC के साथ x3 HDMI और 2 x USB-A मिलता है।
सैमसंग QLED 4K 2024 टीवी की कीमत
सैमसंग QLED 4K 2024 टीवी की कीमत 55-इंच मॉडल के लिए 65,990 रुपये से शुरू होती है। वहीं, 65-इंच वाले वेरिएंट की कीमत 1,15,990 रुपये है, जबकि 75-इंच वाले वेरिएंट की कीमत की घोषणा अभी नहीं की गई है।
संबंधित खबरें
AirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
40 mins agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
2 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
3 hrs agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
4 hrs agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
2 days agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
2 days agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
3 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines