Samsung One UI 7 Update: Samsung ने अपने नए One UI 7 अपडेट को रिलीज़ करने की घोषणा कर दी है, जो अप्रैल में लॉन्च किया जाएगा। यह अपडेट Samsung के नए Galaxy S25 सीरीज के साथ 22 जनवरी को डेवलप किया गया था, लेकिन पुराने सीरीज को यह अपडेट मिलने में देर लगेगी। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Samsung One UI 7 अपडेट का शेड्यूल
Samsung ने यह पुष्टि की है कि One UI 7 का स्टेबल वर्जन अप्रैल में रिलीज़ किया जाएगा। सैमसंग ने गैलेक्सी S24 सीरीज के लिए One UI 7 का बीटा वर्जन जारी कर दिया है, जिसे इस हफ्ते अन्य डिवाइस तक बढ़ाया जाएगा। इस अपडेट को 22 जनवरी को Galaxy S25 सीरीज के साथ पेश किया गया था। अब यह अन्य स्मार्टफोन मॉडल्स के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा।
कंपनी के अनुसार, One UI 7 का पब्लिक बीटा इस हफ्ते Galaxy Z Fold 6 और Z Flip 6 के लिए भारत, कोरिया, यूके और अमेरिका में जारी किया जाएगा। इसके बाद Galaxy S23 और Galaxy Tab S10 सीरीज़ को भी इस अपडेट में जोड़ा जाएगा।
Samsung One UI 7 अपडेट की खासियत
Samsung One UI 7 में कई नए फीचर्स और AI अपग्रेड्स शामिल किए गए हैं, जो इसे ज्यादा पर्सनलाइज़्ड और स्मार्ट बनाते हैं। यहां हम उन फीचर्स को लिस्ट कर रहे हैं।
फीचर
विवरण
Now Bar और Now Brief
यूजर की ऐप इंटरैक्शन को AI द्वारा एनालिसिस करके बेहतर अनुभव देता है।
नया क्विक सेटिंग पैनल
नोटिफिकेशन पैनल से अलग एक नया डिजाइन, जिससे सेटिंग्स को जल्दी एक्सेस किया जा सकता है।
सर्कल टू सर्च (Circle to Search)
Google के सर्च फीचर को AI से जोड़कर यूजर को इमेज या टेक्स्ट से सीधे सर्च करने की सुविधा देता है।
ऑब्जेक्ट इरेजर (Object Eraser)
किसी भी तस्वीर से अनचाही चीजों को हटाने की AI-समर्थित सुविधा।
AI राइटिंग टूल्स
स्मार्टफोन पर टेक्स्ट एडिटिंग और राइटिंग को आसान बनाने के लिए नए AI टूल्स।
इंटरप्रेटर फीचर
लाइव ट्रांसलेशन के लिए एक AI-आधारित नया टूल, जिससे यूजर कंम्युनिकेशन को तुरंत ट्रांसलेट कर सकते हैं।
इन डिवाइसेज में मिलेगा अपडेट
सैमसंग ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कई डिवाइसेज़ के लिए One UI 7 अपडेट देने की बात कही है।