हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Bumper Offer: सस्ते में उपलब्ध है Samsung के पावरफुल स्मार्टफोन, Amazon से जल्द करें ऑर्डर

Samsung Mobile Phone Offer: सस्ते में फोन खरीदने का यह अच्छा मौका हो सकता है। अमेजन पर सैमसंग के स्मार्टफोन्स पर भारी-भरकम छूट मिल रही है।

विज्ञापन

Samsung Mobile Phone Offer: सैमसंग का नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए ये सुनहरा मौका है। त्योहारी सीजन में ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर मोबाइल फोन पर बंपर ऑफर मिल रहा है। यहां हम सैमसंग के तीन पावरफुल स्मार्टफोन के बारे में बता दे रहे हैं जो इस दौरान अमेजन पर भारी-भरकम छूट के साथ लिस्ट है।

Samsung Galaxy M14 5G

अमेजन पर यह स्मार्टफोन 11,990 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ उपलब्ध है। यह कीमत 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। डील के दौरान गैलेक्सी एम 14 5जी के 6जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 32% छूट के साथ 12,990 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। सैमसंग के इस फोन में आपको फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 50MP के प्राइमरी कैमरा के साथ दो 2MP का कैमरा शामिल है। इस एंड्रायड मोबाइल फोन की सबसे खास बात ये है कि इसमें 6000 mAh की पावरफुल बैटरी मिलती है जो एक बेहतर बैटरी बैकअप प्रदान करता है।

Samsung Galaxy M34 5G

सैमसंग गैलेक्सी एम 34 5जी फोन 6GB/8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज के साथ आता है। इस दौरान अमेजन पर गैलेक्सी एम 34 5जी के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,299 रुपये, 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 18,299 रुपये और टॉप एंड मॉडल (8GB+256) की कीमत 20,999 रुपये है। इस फोन में 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी और sAMOLED डिस्प्ले मिलता है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है।

यह  भी पढ़ेंः त्योहारी सीजन में इन 4 धांसू Mobile Phone पर जबरदस्त ऑफर, बिना देर किए Flipkart से जल्द करें ऑर्डर

Samsung Galaxy S23 5G

अमेजन पर यह स्मार्टफोन 17% डिस्काउंट के साथ 74,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ उपलब्ध है। इसके टॉप मॉडल की कीमत 79,999 रुपये है। सैमसंग का यह प्रीमियम स्मार्टफोन कई धांसू फीचर्स के साथ आता है। इसमें 3900 mAh की Lithium Ion Battery, 50MP का रियर प्राइमरी कैमरा और 12MP का Front Camera मिलता है। यह Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 Processor से लैस आता है।

इन स्मार्टफोन पर बैंक ऑफर भी मिल रहा है। ऐसे में हम सलाह देते हैं कि मोबाइल फोन की खरीदारी करने से पहले अमेजन की आधिकारिक साइट से ऑफर की पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें