Samsung Mobile Phone High-Risk Warning: भारत सरकार ने कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम ऑफ इंडिया (सीईआरटी-इन) के जरिए सैमसंग मोबाइल फोन यूजर्स के लिए कई कमजोरियों के संबंध में एक उच्च जोखिम वाली चेतावनी जारी की है। CERT-In Vulnerability नोट CIVN-2023-0360 नाम से इस जारी की गई चेतावनी में सैमसंग के जो फोन एंड्रॉयड वर्जन 11, 12, 13 और 14 पर रन करते हैं उनके लिए अलर्ट जारी किया गया है।
सीईआरटी-इन रिसर्चर्स ने सैमसंग प्रोडक्ट्स में कई खामियों की पहचान की है जो बड़े खतरे पैदा करती हैं। हैकर्स इनके जरिए आपके डिवाइस के सिक्योरिटी सिस्टम को बायपास कर सकते हैं, संवेदनशील जानकारी तक पहुंच सकते हैं और साथ ही सिस्टम पर मनमाना कोड एंटर कर सकते हैं। ये खामियां सैमसंग इकोसिस्टम को प्रभावित कर रही हैं।
वीडियो से जानें अपने फोन को वायरस से कैसे बचाएं
कहां- कहां मिली ये खामियां?
- ये खामियां नॉक्स features में देखने को मिली हैं।
- फेसिअल रिकग्निशन सॉफ्टवेयर में भी खामियां पाई गई हैं।
- softsimd लाइब्रेरी में इनकरेक्ट डाटा साइज वेरिफिकेशन।
- AR Emoji app में Authorisation इश्यूज आ रहे हैं।
- Smart Clip ऐप में भी खामियां मिली हैं।
अब फोन की सुरक्षा कैसे करें? ये भी जान लो…
इन कमजोरियों से जुड़े जोखिमों को कम करने के लिए, यूजर्स को कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
सिक्योरिटी अपडेट करें
यूजर्स को सैमसंग द्वारा Push किए गए सिक्योरिटी अपडेट को तुरंत अपडेट कर लेना चाहिए। आप सेटिंग > सॉफ़्टवेयर अपडेट > डाउनलोड और इंस्टॉल पर जाकर अपने डिवाइस पर अपडेट को चेक कर सकते हैं।
वीडियो से जानें 7 Simple Tricks To Protect Your Smartphone!
कुछ सावधानी बरतें
नया अपडेट आने तक, यूजर्स को एफ्फेक्टेड डिवाइस का यूज करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, खासकर इनक्रेडिबल सोर्स या Unknown एप्लिकेशन को इनस्टॉल करने से बचें।
ऐप्स को फटाफट करें अपडेट
पुराने ऐप्स में भी कमजोरियां हो सकती हैं जिनका हमलावर फायदा उठा सकते हैं। इसलिए Google Play Store पर जाकर सभी ऐप्स के अपडेट की जांच करें। फटाफट अपने सभी ऐप्स को अपडेट कर लें।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
17 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines