जल्द लॉन्च होगा नया Samsung M34 5G, कम कीमत में मिलेंगे ये शानदार फीचर्स

Samsung M34 5G, Samsung M34 5G smartphone, Samsung M34 5G features, Samsung M34 5G specification, Samsung M34 5G price, gadget news
विज्ञापन

दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग अपना नया Samsung M34 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन में कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं, साथ ही इसकी कीमत भी 20 हजार रुपए से कम रहने की उम्मीद है। फोन में 50MP कैमरा के साथ 120Hz सुपर अमोल्ड डिस्प्ले स्क्रीन के साथ-साथ ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी मिलेगी।

नए Samsung M34 5G स्मार्टफोन में मिलेंगे ये फीचर्स

गैलेक्सी एम34 5जी में कम रोशनी में फोटोग्राफी के लिए एडवांस फीचर्स के साथ 50एमपी का कैमरा होगा। फोन के सुपर स्टेडी ओआईएस हार्डवेयर के साथ आने की भी उम्मीद है, ताकि कस्टमर घुमने फिरने के दौरान शानदार वीडियो कैमरे में कैद कर सकें। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गैलेक्सी एम34 5जी के 120एचजेड सुपर एमोलेड डिस्प्ले और 6000 एमएएच बैटरी के साथ आने की संभावना है। फोन 5G इंटरनेट टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगा।

Advertisment

युवा ग्राहकों को करेगा आकर्षित

त्योहारी सीजन से पहले दक्षिण कोरियाई कंपनी की सबसे बड़ी मध्य-सेगमेंट पेशकश में से एक के रूप में जाना जाने वाला, गैलेक्सी एम34 5जी युवा ग्रहाकों को टारगेट करने वाले प्रीमियम फीचर्स की एक पूरी सीरिज के साथ आएगा। गैलेक्सी एम34 5जी के लॉन्च के साथ, सैमसंग के पास इस साल भारत में प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन की एक शानदार लाइन-अप होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि 2019 में लॉन्च की गई, इंडिया-स्पेसिफिक एम सीरीज को मिलेनियल और जेनरेशन जेड कस्टमर के लिए डिजाइन किया गया है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ