सैमसंग ने अपने दो शानदार टैबलेट गैलेक्सी टैब S10 FE और गैलेक्सी टैब S10 FE+ टैबलेट को भारत में पेश कर दिया है। ये टैबलेट भारत में प्री–ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गए हैं। Galaxy Tab S10FE सीरीज की कीमत 42,999 रुपये से शुरू होती है इसके साथ ही इन टैब के सभी मॉडल की कीमत का खुलासा भी हो गया है। सैमसंग के ये दोनों टैबलेट बड़े डिस्प्ले, स्लिम डिजाइन और AI फीचर्स के साथ आए हैं। स्टूडेंट्स के लिए ये टैबलेट बेहद अच्छे ऑप्शन साबित हो सकते हैं।
कीमत
Galaxy Tab S10FE की कीमत 42,999 रुपये से लेकर 64,999 रुपये तक है जबकि Galaxy Tab S10 FE + की कीमत 75999 रुपये से लेकर 86999 रुपये तक है। ये 8GB/12GB और 265GB स्टोरेज तक में उपलब्ध है। प्री–बुकिंग पर 8000 रुपये तक के बेनेफिट्स भी ग्राहकों को मिल रहे हैं। सभी मॉडल EMI पर उपलब्ध हैं।
फीचर्स
सैमसंग गैलेक्सी टैब S10 FE में 10.9-इंच WUXGA+ IPS LCD डिस्प्ले मिलता है जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ है। तो वहीं गैलेक्सी टैब S10 FE+ में 13.1-इंच का बड़ा WQXGA+ डिस्प्ले है जो 90Hz तक के डिस्प्ले के साथ है। गैलेक्सी टैब S10 FE में 45W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ 8,000mAh की बैटरी मिलती है। जबकि गैलेक्सी टैब S10 FE+ में 45W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ 10,090mAh की बड़ी बैटरी है। दोनों टैबलेट Exynos 1580 प्रोसेसर है।
फोटो और वीडियो के लिए ये दोनों टैब 13MP रियर और 12MP फ्रंट कैमरा से लैस हैं। टैब में डॉल्बी एटमॉस के साथ डुअल स्पीकर, IP68 वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग, S पेन सपोर्ट और Google Circle-To-Search AI फीचर हैं। गैलेक्सी टैब S10 FE सीरीज़ क्रिएटिविटी के लिए कैनवास के रूप में भी काम करती है, जिसमें लूमाफ्यूजन, गुडनोट्स, क्लिप स्टूडियो पेंट और कई प्री–लोडेड ऐप्स और टूल शामिल हैं, साथ ही नोटशेल्फ़ 3, स्केचबुक और पिक्सआर्ट जैसे अन्य स्पॉटलाइट ऐप्स भी इसमें मिलते हैं।
यह भी पढ़ें: Vivo V50e स्मार्टफोन 10 अप्रैल को होगा लॉन्च, पहले ही जान लें लीक कीमत और खासियत
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
3 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
5 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
6 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
8 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines