Samsung Galaxy S23 FE: सैमसंग ने नए गैलेक्सी S23 FE, गैलेक्सी टैब S9 FE, गैलेक्सी टैब S9 FE+ और गैलेक्सी बड्स FE को पेश किया है। ये सभी डिवाइस सैमसंग की FE सीरीज के तहत लॉन्च हुए हैं। कंपनी इस सीरीज में सस्ते दामों पर प्रीमियम फीचर ऑफर करती है। हालांकि इस बार सबकी नजर गैलेक्सी S23 FE पर है। फ्लोटिंग कैमरा और IP68 के साथ आने वाला ये फोन काफी जबरदस्त है।
जानकारी के अनुसार इस फोन में 12MP अल्ट्रा वाइड और 8MP 3X ऑप्टिकल जूम लेंस और 50MP का प्राइमरी कैमरा मौजूद है। फोन में नाइटोग्राफी मोड भी मिलता है जो कम रोशनी में शानदार सेल्फी क्लिक कर सकता है। गेमिंग के शौकीन गैलेक्सी S23 FE में फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 का मजा ले सकते हैं। विजुअल्स को बेहतर बनाने के लिए इसमें 6.4-इंच का डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले है। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में 4,500mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
यह भी पढ़ेंः iPhone 15 की जगह पुराने आईफोन हो सकते हैं फायदेमंद, कीमत में हुई भारी कटौती
गैलेक्सी टैब भी हैं जबरदस्त
वहीं गैलेक्सी टैब S9 FE और टैब S9 FE+ उन लोगों की जरूरतों को पूरा करेगा जो ज्यादा ट्रेवल करते हैं और बड़ी स्क्रीन पर कंटेंट देखना पसंद करते हैं। दोनों टैब क्रमशः 10.9 इंच और 12.4 इंच का डिस्प्ले ऑफर करते हैं। दोनों मॉडलों में एक 90Hz का डिस्प्ले पैनल मिलेगा। साथ ही फोन IP68 रेटिंग से लैस है।
गैलेक्सी बड्स FE के फीचर
इन डिवाइस के साथ, सैमसंग ने इस साल एक गैलेक्सी बड्स FE लॉन्च किया है जिसमें शानदार बास, एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (एएनसी) और एम्बिएंट साउंड टेक्नोलॉजी भी मिलती है। चार्जिंग केस के साथ आप इन बड्स को 30 घंटे तक और बिना चार्जिंग केस के 8.5 घंटे तक यूज कर सकते हैं। नए सैमसंग फैन एडिशन डिवाइस चुनिंदा बाजारों में उपलब्ध होंगे, गैलेक्सी एस 23 एफई 5 अक्टूबर को लॉन्च होगा और गैलेक्सी टैब एस9 एफई सीरीज और गैलेक्सी बड्स एफई 10 अक्टूबर को उपलब्ध होंगे।
कितनी है सभी प्रोडक्ट्स की कीमत
- गैलेक्सी S23 FE की कीमत $599 से शुरू होगी।
- जबकि गैलेक्सी टैब S9 FE की कीमत $449 से शुरू होती है।
- वहीं गैलेक्सी बड्स FE की कीमत $99 तय की गई है।
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
10 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
12 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
15 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
17 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines