हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Samsung की स्मार्टवॉच बचाएगी जान! आ गया सबसे धांसू फीचर

Samsung Irregular Heart Rhythm Notification Feature: अगर आप भी Samsung की स्मार्टवॉच यूज कर रहे हैं तो कंपनी आपके लिए कमाल का लाइफ सेविंग फीचर लेकर आई है। चलिए इसके बारे में जानें

विज्ञापन

Samsung Irregular Heart Rhythm Notification Feature: फोन के साथ-साथ आज वॉच भी स्मार्ट हो गई है ये न सिर्फ आपको टाइम बताती है बल्कि आपकी जान तक बचा सकती है। जी हां, इस मामले में एप्पल वॉच को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं अब सैमसंग की गैलेक्सी वॉच में भी एक कमाल का फीचर आ गया है जो आपकी हार्ट बीट को लगातार ट्रैक कर सकता है। जो कहीं न कहीं आपकी जान भी बचा सकता है। दरअसल सैमसंग ने अपनी गैलेक्सी वॉच में एक नया फीचर ऐड किया है जिसे Irregular Heart Rhythm Notification (IHRN) नाम दिया है।

IHRN फीचर क्या है?

IHRN एक ऐसा फीचर है जो आपकी दिल की धड़कन को लगातार मॉनिटर करता रहता है। अगर आपकी दिल की धड़कन अधिक या कम होती है, तो यह आपको तुरंत अलर्ट कर देता है। यह फीचर खासकर उन लोगों के लिए यूजफुल है जिन्हें दिल से जुडी कोई समस्या है।

कैसे करता है काम?

आपकी गैलेक्सी वॉच में एक बिल्ट-इन सेंसर होता है जो आपकी दिल की धड़कन को मापता है। IHRN फीचर इस सेंसर से मिलने वाले डेटा का एनालिसिस करता है और अगर कोई अब्नोर्मलिटी दिखती है, तो आपको तुरंत नोटिफिकेशन देता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मंगलवार की रात…iPhone लवर्स की उड़ने वाली है नींद!

क्यों है इतना खास?

इर्रेगुलर हार्टबीट कई गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकती है, जैसे कि स्ट्रोक। IHRN फीचर आपको इन बीमारियों को समय से पहले पहचानने में मदद कर सकता है, जिससे आप टाइम पर इलाज करवा सकते हैं। सैमसंग की लेटेस्ट गैलेक्सी वॉच के ज्यादातर मॉडल्स में IHRN फीचर उपलब्ध है।

विज्ञापन

आपको बस अपनी वॉच में सैमसंग हेल्थ मॉनिटर ऐप को अपडेट करना है और इस फीचर को ऑन करना है।हालांकि यह कोई मेडिकल इक्विपमेंट नहीं है। इसलिए अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें। इतना ही नहीं IHRN सभी प्रकार की दिल की बीमारियों का पता नहीं लगा सकता। इसलिए इस पर पूरी तरह से भरोसा भी नहीं किया जा सकता।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola