Samsung ला रहा है दो नए Foldable Phone, लॉन्चिंग डिटेल्स और फीचर्स आए सामने

Samsung Galaxy Z Fold 6 and Galaxy Z Flip 6 Launch Date: सैमसंग जल्द ही गैलेक्सी Z फोल्ड 6 और गैलेक्सी Z फ्लिप 6 को लॉन्च करने जा रहा है। फोन के कुछ डिटेल्स ऑनलाइन सामने आ गए हैं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy Z Fold 6 and Galaxy Z Flip 6 Launch Date

Samsung Galaxy Z Fold 6 and Galaxy Z Flip 6 Launch Date: इस साल की दूसरी छमाही में सैमसंग फिर एक बार तहलका मचाने आ रहा है। जी हां, कंपनी जल्द ही Galaxy Z फोल्ड 6 और Galaxy Z Flip 6 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस नेक्स्ट GEN फोल्डेबल फोन के बारे में कई लीक्स पहले ही ऑनलाइन सामने आ गए हैं और हाल ही में फोन की चार्जिंग कैपेबिलिटीज के बारे में भी कुछ डिटेल्स सामने आए हैं।

3C वेबसाइट पर हुए स्पॉट

गैलेक्सी Z फोल्ड 6 और गैलेक्सी Z फ्लिप 6 को हाल ही में चीन की 3C वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। इसी लिस्टिंग में इस नए डिवाइस पर मिल रहे चार्जिंग सपोर्ट का खुलासा हुआ है। साथ ही फोन के कुछ फीचर्स भी सामने आए हैं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

बैटरी डिटेल्स भी आए सामने

3C लिस्टिंग के मुताबिक गैलेक्सी Z फोल्ड 6 को मॉडल नंबर “SM-F9560” और गैलेक्सी Z फ्लिप 6 को “SM-F4710” मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग के अनुसार इन नए स्मार्टफोन्स में भी 25W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलने वाला है। लिस्टिंग के अनुसार ये मुड़ने वाले फोन भी 5G कनेक्टिविटी के साथ आएंगे। गैलेक्सी Z फ्लिप 6 में 4,000mAh की बैटरी होने की बात कही जा रहा है। पिछले साल के गैलेक्सी Z फोल्ड 5 में 4,400mAh की बैटरी थी, जबकि गैलेक्सी Z फ्लिप 5 में 3,700mAh की बैटरी थी।

कब होगा लॉन्च?

लीक्स रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि सैमसंग जुलाई में पेरिस में गैलेक्सी जेड फोल्ड 6 और गैलेक्सी जेड फ्लिप 6 को पेश कर सकता है। बुक-स्टाइल फोल्डेबल को गैलेक्सी एस 24 अल्ट्रा स्मार्टफोन के समान टाइटेनियम फ्रेम के साथ लॉन्च किया जाएगा। गैलेक्सी Z फ्लिप 6 की कवर स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट होने की उम्मीद है।

मिलेंगे कई कलर ऑप्शन

फोन में 8GB या 12GB रैम ऑप्शन के साथ 256GB या 512GB स्टोरेज ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। पिछले लीक के अनुसार, गैलेक्सी जेड फोल्ड 6 तीन कलर ऑप्शन डार्क ब्लू, लाइट पिंक और सिल्वर में लॉन्च होगा। जबकि गैलेक्सी Z फ्लिप 6 को लाइट ब्लू, लाइट ग्रीन, सिल्वर और येलो कलर में पेश किया जाएगा। इससे पहले लीक्स में कहा जा रहा था की एप्पल भी फोल्डेबल फोन ला रहा है लेकिन अभी इसके लॉन्च होने की उम्मीद नहीं है।

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ