सैमसंग ने अपने दो फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी जेड फोल्ड 4 (Samsung Galaxy Z Fold 4) और गैलेक्सी जेड फ्लिप 4 (Samsung Galaxy Z Flip 4) का ऐलान 10 अगस्त को किया था। इन दोनों ही फोल्डेबल फोन की प्री-बुकिंग 18 अगस्त से भारत में शुरू कर दी गई है। इस दौरान कंपनी को दोनों फोन को लेकर एक अच्छा रिस्पोन्स देखने को मिला।
कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से गैलेक्सी जेड फोल्ड 4 और गैलेक्सी जेड फ्लिप 4 की प्री-बुकिंग को लेकर जानकारी देते हुए ट्वीट किया है। ट्वीट कर कंपनी ने जानकारी दी कि भारत में केवल 12 घंटे में गैलेक्सी जेड फोल्ड 4 और गैलेक्सी जेड फ्लिप 4 की 50,000 से ज्यादा प्री-बुकिंग हो गई है।
Galaxy Z Fold 4 Pre Booking Offers
गैलेक्सी जेड फोल्ड 4 को अगर आप प्री-बुक करते हैं तो HDFC कार्ड पर 8 हजार रुपये का कैशबैक मिलता है। साथ ही 8 हजार रुपये का अपग्रेड बोनस और 2,999 रुपये वाली 46 मिमी ब्लूटूथ वर्जन गैलेक्सी वॉच 4 क्लासिक मिलेगी। इस फोन की कीमत 1,54,999 रुपये से शुरू है।
Galaxy Flip 4 Pre Booking Offers
गैलेक्सी Z फ्लिप 4 की प्री-बुकिंग करने पर भी कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं। अगर आप HDFC कार्ड से पेमेंट करेंगे तो 7 हजार रुपये का कैशबैक और 7,000 रुपये का अपग्रेड बोनस लाभ पा सकते हैं। इसके अलावा 42 mm का गैलेक्सी वॉच 4 क्लासिक (ब्लूटूथ वर्जन) भी हासिल कर सकते हैं जिसकी कीमत 2,999 रुपये है। सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 4 की कीमत 89,999 रुपये से शुरू है।
नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी उपलब्ध
सैमसंग Galaxy Z Fold 4 और Galaxy Z Flip 4 को आप नो-कॉस्ट ईएमआई पर खरीद सकते हैं। दोनों फोन प्रमुख ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर पर प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हैं। दोनों फोन को प्री-ऑर्डर करने पर सैमसंग केयर+ को 50 फीसदी डिस्काउंट के बाद 6 हजार रुपये में खरीदा जा सकता है। दोनों फोन 24 महीने तक No Cost EMI के साथ उपलब्ध हैं।
संबंधित खबरें
Apple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
3 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
5 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
6 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
7 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
23 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines