Samsung Galaxy Z Flip7: सैमसंग का फ्लिप (Flip) स्मार्टफ़ोन अब पहले से ज्यादा एडवांस्ड फीचर्स के साथ आता है। इस फोन की कीमत 109999 (512GB) रुपये है। इस बार यह फोन ज्यादा स्लिम और पावरफुल हुआ है। इस फोन में कुल 3 कैमरे लगे हैं। अगर आप कंटेंट क्रिएटर हैं तो यह फोन आपके लिए है। क्या यह वाकई एक दमदार फ्लिप स्मार्टफोन है? आइये जानते हैं
Galaxy Z Flip7: डिजाइन और डिस्प्ले
नया Galaxy Z Flip7 अब तक का सबसे स्लिम और बेहद खूबसूरत सा दिखने वाला फ्लिप स्मार्टफोन है। इस इसे यूज़ करने में काफी मजा आया। इस फोन के रियर में LED फ्लैश लाइट के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। इस फोन का वजन 188 ग्राम है। इस्तेमाल में यह हैवी फील नहीं होता। इस फोन में डायनामिक एमोलेड 2X पैनल वाला 6.9-इंच का FHD+ मेन डिस्प्ले मिलता है जो 21:9 आस्पेक्ट रेश्यो पर बना है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।
Galaxy Z Flip7 को मोड़ने के बाद 4.1-इंच की सेकेंडरी डिस्प्ले देखने को मिलता है। डिस्प्ले की नोटिफिकेशन एक्सेस ही नहीं बल्कि चैटिंग और फोटोग्राफी जैसे टॉस्क भी किए जा सकते हैं। दोनों ही डिस्प्ले काफी खास हैं और इस बार इसका सेकेंडरी डिस्प्ले इम्प्रेस करता है सेकेंडरी डिस्प्ले, पिछले मॉडल की तुलना में यह बड़ा है और मजेदार भी है। दोनों डिस्प्ले बेहद कलरफुल और वाइब्रेंट हैं।
तेज रोशिनी में दोनों डिस्प्ले को आसानी से रीड किया जा सकता है। नए Galaxy Z Flip7 को Armor Aluminum फ्रेम पर बनाया गया है, जिसकी वजह से यह बेहद मजबूत बनता है और लम्बे समेत तक आपका साथ देने वाला है। फोन के डिस्प्ले पर Glass Victus 2 का इस्तेमाल किया गया है जिससे स्क्रेच नहीं पड़ते।
Galaxy Z Flip7: कैमरा
फोटो और वीडियो के लिए फोन में 50.0 MP (वाइड-एंगल लेंस)+ 12.0 MP (अल्ट्रा-वाइड सेंसर)डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। वहीं इसके फ्रंट में 10MP का कैमरा दिया है। यह एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है और खास बात ये है कि 85डिग्री फील्ड ऑफ व्यू की क्षमता से लैस है। रियर कैमरे की मदद से फोटो और वीडियो काफी बेहतर मिलती हैं। दिन में तो आपको अच्छे रिजल्ट मिलेंगे ही साथ ही रात में और कम रोशनी में भी आपको निराश होने का मौका नहीं देता।
फोटो और वीडियो शूट करते समय डिटेल्स काफी शार्प और क्लियर मिलती हैं। इस फोन में ऑटोफोकस तेजी से काम करता है। फ्रंट कैमरा आपको निराश होने का मौका नहीं देगा। कुल मिलाकर इस फोन में कुल 3 कैमरे दिए हैं। अगर आप कंटेंट क्रिएटर हैं तो यह फोन आपके लिए परफेक्ट साबित होगा क्योंकि फोल्ड होने के चलते इसे बिना हाथ में पकड़े आप कहीं भी रखकर वीडियो रिकॉर्ड और फोटो क्लिक कर सकते हैं।
Galaxy Z Flip7: परफॉर्मेंस
अब बात करते हैं कि नया Galaxy Z Flip7 चलने में कैसा है ? इसकी परफॉर्मेंस कैसी है ? लेकिन उससे पहले आपको बता दें कि इस फोन में Exynos 2500 प्रोसेसर दिया है। पावर के लिए इस फोन में 4300mAh की बैटरी दी गई है जो 25W की वायर्ड चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि नया Galaxy Z Flip सिर्फ 30 मिनट में ही फोन को 50% तक चार्ज कर सकती है।यह फोन हैवी यूज पर भी काफी स्मूथ रहता है और मल्टीटास्किंग के दौरान हैंग नहीं होता। यह फोन लगातार इस्तेमाल पर हीट की शिकायत नहीं होती। यह फोन एडवांस एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। यह फोन बेहद स्मूथ है।
यह भी पढ़ें: OnePlus Nord CE5: 7100mAh बैटरी, बड़ा डिस्प्ले, जानिए कैसी है परफॉरमेंस
संबंधित खबरें
फिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
37 mins agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 hr agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 hr agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
18 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
20 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
22 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines