सैमसंग के अपकमिंग Samsung Galaxy Z Flip 5 और Z Fold 5 स्मार्टफोन की कलर डिटेल्स लॉन्चिंग के पहले ही लीक हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नया जेड फोल्ड 5 तीन एक्सक्लूसिव कलर्स में उपलब्ध होगा। सैममोबाइल की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी अपने नेक्स्ट-जेनरेशन फोल्डेबल डिवाइसेज के लिए कई नए ऑनलाइन-एक्सक्लूसिव कलर लाने की योजना पर काम कर रही है।
टिपस्टर बुलिगा डेविड क्रिस्टियन के अनुसार, जेड फोल्ड 5 तीन कलर्स क्रीम, डायमंड और फैंटम ब्लैक, तीन ऑनलाइन-एक्सक्लूसिव कलर्स ब्लू, कोरल और प्लेटिनम में उपलब्ध होगा। इसी प्रकार जेड फ्लिप 5 के आठ कलर्स ब्लू, क्रीम, कोरल, डायमंड, ग्रेफाइट, मिस्टी ग्रीन, प्लेटिनम और येलो में आने की उम्मीद है। और, ब्लू, प्लेटिनम और येलो वर्जन ऑनलाइन-एक्सक्लूसिव होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: Android स्मार्टफोन्स के लिए WhatsApp में मिलेगा नया मेटा क्वेस्ट कम्पेटिबिलिटी फीचर
माना जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 का बेस्पोक वर्जन भी लॉन्च कर सकती है। टिपस्टर ने अपनी रिपोर्ट में आगे कहा है कि Galaxy Watch 6 तीन कलर्स क्रीम, डायमंड और ग्रेफाइट में उपलब्ध होगी। इसी प्रकार Galaxy Watch 6 क्लासिक दो कलर्स ब्लैक और प्लेटिनम (या सिल्वर) में खरीदी जा सकेगी। साथ ही, अपकमिंग गैलेक्सी टैब एस9 के दो कलर्स क्रीम और ग्रेफाइट में आने की उम्मीद है।
उल्लेखनीय है कि इस महीने की शुरूआत में सैमसंग ने घोषणा करते हुए कहा था कि कंपनी जुलाई के अंत में दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल में गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में अपने नेक्स्ट जनरेशन फोल्डेबल डिवाइस पेश करेगी। तभी से यूजर्स नए डिवाईसेज के बारे में जानने के लिए उत्सुक हो रहे थे। ऐसे में कलर स्कीम की डिटेल्स का लीक होना उनकी उम्मीदों को चरम पर पहुंचा सकता है।
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
15 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
17 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
20 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
22 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines