Samsung Galaxy Z Flip 6 or Fold 6: सैमसंग 10 जुलाई को अपनी नेक्स्ट GEN फोल्डेबल सीरीज गैलेक्सी Z फोल्ड 6, फ्लिप 6 लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके साथ ही, सैमसंग अपनी अब तक की सबसे जबरदस्त स्मार्टवॉच वॉच 7 और गैलेक्सी बड्स को भी पेश करने जा रहा है। अब जाने-माने टिप्सटर इवान ब्लास ने भी अपकमिंग फोल्डेबल फोन की तस्वीरें शेयर की हैं।
लीक से आगामी गैलेक्सी Z फोल्ड 6, Z फोल्ड 6 और वॉच 7 और गैलेक्सी बड्स के डिजाइन का पता चल गया है। कंपनी इन सभी प्रोडक्ट्स को अपने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट पेरिस में पेश करेगी। लीकस्टर इवान ब्लास (@evleaks) ने सैमसंग के आने वाले डिवाइस की कई हाई-रिजाल्यूशन मार्केटिंग इमेज शेयर की हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं…
Samsung Galaxy Z Flip 6
Z फ्लिप 6 एक नहीं बल्कि दो-दो डिस्प्ले ऑफर करेगा जिसमें एक बड़ी 3.9-इंच कवर डिस्प्ले होगी। लीक हुए रेंडर में फोन को स्लीक सिल्वर कलर में दिखाया गया है। लीक्स से यह भी पता चलता है कि यह हल्के नीले, पीले और हल्के हरे कलर में भी उपलब्ध होगा। डिजाइन पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा फ्लैट लग रहा है, जिसमें ज्यादा क्लियर कैमरा रिंग हैं, जो इसे जबरदस्त लुक देते हैं।
Samsung Galaxy Z Fold 6
Z Fold 6 के ब्लैक, पिंक, नेवी, सिल्वर शैडो और वाइट कलर में आने की उम्मीद है। लीक हुई तस्वीरों में पिंक और सिल्वर वेरिएंट दिखाए गए हैं। इस फोल्डेबल फोन में एक फ्लैट डिजाइन और ज्यादा अलग कैमरा रिंग भी हैं। Z Flip 6 और Z Fold 6 दोनों में एक बेहतर हिंज, स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर, गैलेक्सी AI फीचर और 7 साल के Android अपडेट मिलने का दावा किया जा रहा है, जो अपने पिछले मॉडल्स से ज्यादा बड़े अपग्रेड ऑफर कर रहा है।
ये भी पढ़ें : बरसात के मौसम में यूज करें AC का ये खास मोड, दिल और बिल कहेंगे तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त
वॉच में बदलेगा डिजाइन?
फोन के अलावा कंपनी जबरदस्त स्मार्ट वॉच ला रही है जिसे Galaxy Watch 7 और Watch Ultra के नाम से पेश किया जाएगा। कहा जा रहा है कि इसमें Apple Watch Ultra जैसा डिजाइन देखने को मिलने वाला है। हालांकि इसमें Watch 6 सीरीज में देखी गई गोल डायल ही मिलेगा। इसे सफेद स्ट्रैप के साथ सिल्वर, ग्रीन स्ट्रैप के साथ ग्रीन और क्रीम स्ट्रैप के साथ क्रीम कलर में स्पॉट किया गया है। कुल मिलाकर डिजाइन स्लीक और मिनिमलिस्टिक है, जो रोज पहनने के लिए एकदम सही है।
Samsung Galaxy Watch Ultra
अल्ट्रा मॉडल में स्क्वरकल जैसा डायल है, जो इसे एक अलग लुक देता है। यह वाइट स्ट्रैप के साथ सिल्वर, ग्रे स्ट्रैप के साथ टाइटेनियम और ऑरेंज स्ट्रैप के साथ ब्लैक में उपलब्ध हो सकती है। अल्ट्रा का डिजाइन ज्यादा मजबूत और बोल्ड लग रहा है, जो उन लोगों के लिए बेस्ट है जो स्पोर्टी लुक पसंद करते हैं। इसके अलावा कंपनी गैलेक्सी बड्स 3 और बड्स प्रो भी इस इवेंट में पेश करेगी।
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
12 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
13 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
15 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
18 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines